नव पंख संस्था ने मनाई बुद्ध पूर्णिमा, दिया शांति और सद्भाव का संदेश

अजमेर। नव पंख संस्था द्वारा बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने भगवान बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों एवं अहिंसा, करुणा और शांति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन हमें सत्य, संयम और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगों को फल एवं मिठाई वितरित की गई तथा सभी को आपसी भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया।
नव पंख संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज सेवा के साथ-साथ ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक पर्वों का आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। कार्यक्रम में संस्था के सदस्य, स्थानीय नागरिक एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं समाज में प्रेम और सद्भावना बनाए रखने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम मै मनिंदर कौर, मयंक चावला, नितिन उप्पल, प्रकाश,सौरभ जैन, मोनू रावत, जितेंद्र डाबरिया आदि उपस्थित हुए।
error: Content is protected !!