*नुक्कड़ नाटक का आयोजन*

आज मंडल कार्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत जलवायु परिवर्तन पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नाटक के माध्यम से जलवायु परिवर्तन के कारण धरती पर होने वाले दुष्परिणाम और उसके समाधान से आम लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। इस नुक्कड़ नाटक के संयोजक अरविंद यादव के द्वारा मंच संचलन किया गया एवं सुनील बडगूजर की टीम के द्वारा प्रस्तुति दी गई। इस नुक्कड़ नाटक के शानदार मंचन  के लिए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा के द्वारा नुक्कड़ नाटक  टीम को नकद इनाम की घोषणा की गई। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री विकास बूरा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती मेघा गोदारा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री राम अवतार मीणा सहित अन्य रेल अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
*मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर*

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!