कांग्रेसियों ने किया सचिन पायलट का भव्य स्वागत

हार के डर से पंचायत एवं स्थानीय निकाय चुनाव टाल रही है भाजपा सरकार — पायलट
अजमेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने  कहां की हार के डर से प्रदेश की भाजपा सरकार पंचायत एवं स्थानीय निकाय चुनाव टाल रही है।
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव पायलट  जयपुर से पुष्कर जाते समय आज  जीवीके टोल पर पत्रकारों से औपचारिक बातचीत कर रहे थे । उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के भाव गिरने के बावजूद मोदी सरकार द्वारा 11 दिन में चार बार लगभग ₹8 पेट्रोल और डीजल पर बढ़ाकर जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा दिया है । सरकार गरीबों की जेब में डाका मार रही है।
 पायलट ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर तंज करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो रही है
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री पायलट के गेगल पहुंचने पर कांग्रेस के वरिष्ठ  पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता पूर्व  शहर अध्यक्ष विजय जैन हेमन्त भाटी हरि सिह गुजर पूर्व महापौर कमल बाकोलिया नसीम अख्तर इंसाफ संग्राम सिंह गुर्जर हाजी इंसाफ अली  अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिवकुमार बंसल गजेंद्र सिंह रलावता राजेंद्र नरचल सम्पत कोठारी अशोक सुकरिया महेंद्र कटारिया अब्दुल रशीद शक्ति सिंह रलावता मुकेश सिंह राठौड़, अहमद हुसैन, राजेंद्र वर्मा चंद्र प्रकाश शर्मा, विशाल टाटीवाल फुरकान सिद्दीकी अशोक सिंह जेतमाल, मोइन खान भरत सिंह राणा, शंकर गुर्जर,  कुश महेन्द्र सिह जसराज गुजर प्रेम गुजर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने पायलट का साफा एवं माला पहनकर  अगवानी की!
महेंद्र सिंह रलावता
+91 94144 97073

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!