सराधना के 6 स्काउट्स का राष्ट्रपति प्रशिक्षण हेतु चयन

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराधना के स्काउट ट्रेनिंग काउंसलर रामदेव कालेल के नेतृत्व  में 6 स्काउट्स कल्पेश सिंह रावत , नरेश परोदा,मनोज कुमार, सिद्धांत चौहान,क्रिश मेघवंशी व अनिल का चयन स्काउट प्रशिक्षण केंद्र माउंट आबू के लिए हुआ है जहां दिनांक 1 जून 2026 से 5 जून 2026 तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। आर एन रावत ने बताया कि राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला संगठन आयुक्त नरेंद्र खोरवाल , स्थानीय संघ सचिव नंदकिशोर वैष्णव व संस्था प्रधान रेखा चौहान ने हर्ष व्यक्त किया। विद्यालय स्टॉफ व ग्रामवासियों ने स्काउट्स की उपलब्धि की सराहना की।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!