राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला अजमेर स्थानीय संघ पीसांगन के ग्रुप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराधना के 6 स्काउटस ने हाइक पर गुरु शिखर, अचलगढ़, अर्बुदा देवी , नक्की झील सहित विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया । स्काउट ट्रेनिंग काउंसलर रामदेव कालेल ने बताया कि स्काउट कल्पेश सिंह रावत पुत्र गुमान सिंह रावत , नरेश परोदा पुत्र भंवरलाल परोदा, मनोज कुमार पुत्र कालूराम माली , सिद्धांत चौहान पुत्र श्रवण , क्रिश मेघवंशी पुत्र श्रवण लाल व अनिल पुत्र गोपाल सिंह रावत माउंट आबू में प्रेसिडेंट अवॉर्ड ट्रेनिंग 1 जून 2026 से 5 जून 2026 तक भाग ले रहें हैं। शिविर में पायनियरिंग , स्काउटिंग का विकास, स्काउटिंग सिद्धांत , लॉग बुक निर्माण , पिरामिड , आपदा प्रबंधन व सेवा कार्य सहित विभिन्न कौशलों तथा नेतृत्व विकास का सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।