इंदौर। समाजसेवी एवं उद्यमी डॉ. विनायक अशोक लुनिया तथा अंतरराष्ट्रीय तबला वादक ताल रत्न पंडित आदित्य नारायण बनर्जी को महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित कार्यक्रम में गुजराती मारवाड़ी सोशल काउंसिल द्वारा ‘भारत गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय एवं उल्लेखनीय योगदान तथा भारतीय कला एवं संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाने के लिए प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के पश्चात पंडित आदित्य नारायण बनर्जी ने कहा, *“भारत गौरव सम्मान प्राप्त करना हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। हम वर्ष 1982 से भारतीय कला एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार में निरंतर योगदान दे रहे हैं।”*
वहीं डॉ. विनायक अशोक लुनिया ने कहा, *“निस्वार्थ सेवा, समर्पण और कठिन परिश्रम से किए गए कार्यों का ही यह परिणाम है कि आज हमें भारत गौरव जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह सम्मान समाज एवं राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को और अधिक बढ़ाता है।”*