श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या महाविद्यालय में प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए – हमारे भविष्य के लिए थीम पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना रहा ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. आर.सी. लोढा ने छात्राओं को बताया कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक दिन का विषय नहीं, बल्कि एक निरंतर चलने वाली नैतिक जिम्मेदारी है। युवा वर्ग परिवर्तन की सबसे बड़ी शक्ति है और उनकी सक्रिय भागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण को एक सच्चे जन-आंदोलन का रूप दिया जा सकता है।
गणित व्याख्याता पंकज शर्मा ने छात्राओं को बताया कि पर्यावरण संरक्षण का अर्थ हमारे चारों ओर के वातावरण को सुरक्षित रखना और प्रदूषण से बचाना है साथ ही वनों की रक्षा, जल स्रोतों की सुरक्षा, वायु की शुद्धता बनाए रखना है।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली । कार्यक्रम में जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, वृक्षारोपण तथा जैव विविधता के संरक्षण के महत्व पर विचार व्यक्त किया गए साथ ही छात्राओं को दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया गया ।
कार्यक्रम के अंत में व्याख्याता सुरेन्द्र सिंह चौहान ने उपस्थित समस्त संकाय सदस्यों एवं छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए वन संरक्षण तथा वृक्षारोपण को सर्वाधिक प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया ।