श्री राम मन्दिर, ज्ञान विहार में श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ

श्री राम मन्दिर, ज्ञान विहार में श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन शनिवार को हुआ श्री कृष्ण – रुकमणि विवाह, सांवरिया सेठ का प्रसाद वितरण किया गया
रविवार को कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित्र का प्रसंग होगा

अजमेर 6 जून (   ) श्री राम मन्दिर, ज्ञान विहार कॉलोनी, अजमेर में श्री दीपचंद श्रीया व दीपक श्रीया परिवार द्वारा कराये जा रहे श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन शनिवार को भगवान श्री कृष्ण – रुकमणि विवाह का प्रसंग हुआ l व्यास पीठ से श्री वृंदावन धाम के कथा प्रवक्ता श्री शिवम कृष्ण जी महाराज ने अपनी सुमधुर वाणी में कथा वाचन किया उन्होंने कहा कि जहाँ भगवान है वहाँ अभिमान नही हो सकता और जहाँ अभिमान है वहाँ भगवान नही हो सकते l उन्होंने इस अवसर पर अपने साथियों के साथ सुंदर सुंदर भजन भी प्रस्तुत किये जिन पर उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमने लगे l इस अवसर पर श्री कृष्ण भगवान व रूकमणि जी की नयनाभिराम झांकी भी सजाई गयी l कथा के अंत में सभी भक्तों को सांवरिया सेठ (मंडफिया) से मंगाया गया प्रसाद वितरित किया गया l
कार्यक्रम आयोजक दीपचंद श्रीया व दीपक श्रीया ने बताया कि इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महिला व पुरुष तथा गणमान्य महानुभाव कथा का श्रवण कर धर्म लाभ उठा रहे हैं l
शनिवार को कथा में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महा सम्मेलन के मुख्य संरक्षक कालीचरण खंडेलवाल, महामंत्री उमेश गर्ग, शैलेंद्र अग्रवाल, विमल गर्ग, अशोक पंसारी, मुरारीलाल अग्रवाल, नौरतमल अग्रवाल, सीताराम गर्ग,  विवेक पलसानिया, नंद किशोर गोयल, दिनेश खंडेलवाल, मुक्तिराम बीकानेरिया, सुभाष शर्मा, गोपी खंडेलवाल, मुकेश बंसल, ललित डीडवानिया, बालकिशन मित्तल, पदमचंद डाणी व नीरज कंसल  सहित काफी संख्या में गणमान्य भक्तजन व समाज बंधु उपस्थित रहे तथा कथा श्रवण कर लाभांवित हुए l इन्होंने कथा प्रवक्ता श्री शिवम कृष्ण जी महाराज का माल्यार्पण कर व साफ़ा, शॉल व दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया, महाराज जी ने इन सभी का दुपट्टा पहनाकर आशीर्वाद प्रदान किया l इस अवसर पर कथा आयोजक दीपचंद श्रीया व दीपक श्रीया का भी भक्तजनों की और से शॉल व दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया l
दीपक श्रीया ने बताया कि कथा के अंतिम दिन रविवार को दोपहर 3:30 बजे से सांय 7:00 बजे तक श्री सुदामा चरित्र का प्रसंग होगा l

दीपक श्रीया
9829075810

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!