स्काउट्स में विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए पौधे

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराधना के स्काउट ट्रेनिंग काउंसलर रामदेव कालेल के नेतृत्व में एक पेड़ लोकतंत्र के नाम थीम पर स्काउट व गाइड ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया । साथ ही निबंध प्रतियोगिता , चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ व विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। आर एन रावत ने बताया कि एस डी एम सी सदस्य भंवरलाल खोजा, मेघराज मुंडवाडिया,अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी दीपेश , लीलाधर , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इंदिरा , सहायिका राधा और ग्राम साथिन संतोष व विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!