पटना में हुआ विवाश्री मिसेज बिहार 2026 का भव्य ऑडिशन, 85 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

विवाश्री मिसेज बिहार 2026 के ऑडिशन का भव्य आयोजन पाटलिपुत्र स्थित बुद्ध हेरिटेज होटल में किया गया। आइसब्रेकर ओसियान विजन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचीं 85 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों ने फैशन, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास के क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में ज्यूरी सदस्य के रूप में मनीष चंद्रेश, आशीष अग्रवाल, अनिल राज, प्रकाश सिंह और प्रवीण सिन्हा मौजूद रहे। ज्यूरी टीम ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हुए आगामी चरणों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की।
इस अवसर पर प्रकाश सिंह ने कहा कि विवाश्री मिसेज बिहार 2026 महिलाओं को अपनी प्रतिभा और पहचान को मंच देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। ऐसे आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और समाज में सकारात्मक भागीदारी को बढ़ावा देते हैं। वहीं आइसब्रेकर ओसियान विजन के डायरेक्टर प्रवीण सिन्हा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं को फैशन, व्यक्तित्व विकास और सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।
आयोजकों ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों को फिनाले से पहले विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रतियोगिता का आगामी फिनाले अगले माह आयोजित किया जाएगा, जिसमें चयनित प्रतिभागी खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। खास बात यह है कि मिसेज वर्ल्ड की ज्यूरी सदस्य सरगम कौशल फाइनल राउंड में विशेष ज्यूरी के रूप में शामिल होंगी, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और भी खास होगा।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!