अजमेर, 8 जून। जिला कलेक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में समेकित बाल विकास सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, प्रबोधन और पर्यवेक्षण के लिए गठित जिला स्तरीय निगरानी तथा समीक्षा समिति की बैठक मंगलवार 9 जून को प्रातः 11.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक श्री महेश शर्मा ने दी।