*विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात*

*जनाना अस्पताल में बनेंगे 10 नए कॉटेज वार्ड*
*1.30 करोड़ रूपए स्वीकृत डीएमएफटी फंड से होगा काम*
*पीडब्ल्यूडी ने जारी की निविदा*

      अजमेर, 10 जून। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने राजकीय महिला चिकित्सालय में उपचार के लिए आने वाली महिलाओं को सौगात दी हैं। श्री देवनानी की अनुशंसा पर  यहां महिलाओं के लिए 10 अतिरिक्त कॉटेज वार्ड बनाए जाएंगे। डीएमएफटी फंड से 1.30 करोड़ रूपए की लागत से यह काम होगा। सार्वजनिक निर्माण  विभाग ने इसकी निविदा जारी कर दी है।
राजकीय महिला चिकित्सालय (जनाना) में रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ एवं आधुनिक आवासीय वार्ड उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) फंड के अंतर्गत एक करोड़ 30 लाख की राशि से 10 कोटेज वार्डों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है तथा संबंधित कार्यों हेतु निविदा जारी कर दी गई है।
यह निर्माण कार्य राजकीय महिला चिकित्सालय (जनाना) परिसर में किया जाएगा, जिससे महिला रोगियों को बेहतर सुविधा, स्वच्छता एवं निजीपन आधारित उपचार वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।
निर्माण योजना के अंतर्गत कुल 10 कोटेज वार्ड बनाए जाएंगे, इनमें 6 डिलक्स कोटेज वार्ड, 4 सेमी डीलक्स कोटेज वार्ड शामिल होंगे।
इन वार्डों में आधुनिक सुविधाओं का समावेश किया जाएगा, जिनमें अटैच टॉयलेट, पैंट्री, वार्डरोब/अलमारी तथा नर्सिंग स्टेशन जैसी आवश्यक व्यवस्थाएँ शामिल रहेंगी। इससे भर्ती मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएँ एवं आरामदायक वातावरण प्राप्त होगा।
इस निर्माण कार्य की कार्यकारी एजेंसी सार्वजनिक निर्माण विभाग को नियुक्त किया गया है, जो निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करेगी।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!