गो माता को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने के अभियान में मुस्लिम एकता मंच के साथ आया अजमेर व्यापारिक महासंघ

अजमेर, 11 जून। गो माता को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने की मांग को लेकर मुस्लिम एकता मंच द्वारा चलाए जा रहे अभियान को लगातार विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने भी इस जनआंदोलन को अपना समर्थन देने की घोषणा की है।
मुस्लिम एकता मंच के प्रतिनिधियों मौलाना अयूब कासमी, पीर सैय्यद फखर काजमी चिश्ती एवं काजी मुनव्वर अली, पीर नफीस मियां चिश्ती ने बताया कि गो माता को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आगामी 12 जून (शुक्रवार) को दोपहर 2:30 बजे सूफी संत ख्वाजा गरीब नवाज की मुख्य दरगाह से सर्व समाज की विशाल रैली निकाली जाएगी। रैली का उद्देश्य गौ संरक्षण, सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता एवं आपसी भाईचारे का संदेश देना है।
मंच के अनुसार इस रैली को लेकर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों का समर्थन लगातार प्राप्त हो रहा है। मंच द्वारा अजमेर जिले के जनप्रतिनिधियों, भाजपा एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों, विभिन्न हिंदूवादी संगठनों तथा सामाजिक संस्थाओं को रैली में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।
इसके तहत शहर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, आर टी डी सी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर,विधायक अनीता भदेल, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार जयपाल, देहात कांग्रेस अध्यक्ष विकास चौधरी, अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से संपर्क कर रैली में भागीदारी का आग्रह किया गया है।
इसके अलावा पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रमेश अग्रवाल, महेंद्र सिंह रलावता, हेमंत भाटी, कैलाश झालीवाल, विजय जैन, जे.के. शर्मा, पूर्व विधायक डॉ. गोपाल बाहेती, पूर्व सभापति सुरेंद्र सिंह शेखावत, अंजुमन सैयदजादगान, अंजुमन यादगार, पीयूसीएल सहित अनेक सामाजिक संगठनों को भी रैली में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।
इसी बीच श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की बैठक में महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल एवं संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में रैली में शामिल होने का निर्णय लिया गया। महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि यह निर्णय दिल्ली गेट स्थित मेहंदी गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में लिया गया।
बैठक में महासंघ के उपाध्यक्ष रणवीर सैनी, किशोर टेकवानी, किशन पारीक, आशीष शर्मा, किशन छबलानी, प्रकाश लालवानी, ठाकुर प्रसाद, प्रशांत शर्मा, पवन बंसल, चितलेश बंसल, गोविन्द लालवानी, सरदार भजन सिंह, साहिल टेकचंदानी, सुरेश तम्बोली, सरदार जगजीत सिंह छाबड़ा, कमलेश हेमनानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने 12 जून को दरगाह बाजार से निकलने वाली रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।
मुस्लिम एकता मंच का कहना है कि यह अभियान किसी एक समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत, आस्था और सामाजिक सद्भाव से जुड़ा विषय है। इसी उद्देश्य से सर्व समाज को साथ लेकर यह रैली आयोजित की जा रही है।
रैली के समर्थन एवं अभियान को सफल बनाने के लिए मुस्लिम एकता मंच से *जुड़े प्रमुख लोगों में काजी मुनव्वर अली, शैलेंद्र अग्रवाल,सुदर्शनजेन, शुभम सामरिया, राजेश चौरसिया,मौलाना अयूब कासमी, नवाब हिदायत उल्ला, पीर सैय्यद फखर काजमी चिश्ती, पीर नफीस मियां चिश्ती, मुख्तार अहमद नवाब, अब्दुल नईम खान, आरिफ हुसैन, रुस्तम घोसी, सलमान खान,रियाज मंसूरी, हाजी रईस कुरैशी, मोहम्मद इमरान खान, हाजी शकील अब्बासी, अकबर हुसैन, हुमायूं खान, इफ्तखार सिद्दीकी, अशरफ बुलंद, अमान खान, सद्दरूद्दीन कुरैशी, रिजवान हुसैन लजवान, नफीस खान, अहसान मिर्जा, शाहनवाज लजवान, ज़हीर कुरैशी, हाशम अली फारुख, अब्दुल भाई, सलीम भाई चौहान, मोहम्मद आजाद तथा अरबाज़ खान सहित अनेक गणमान्य लोग सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।*

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!