यात्रियों की सुविधा हेतु अजमेर-योगनगरी ऋषिकेश-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन

रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्रियो की सुविधा हेतु अजमेर-योगनगरी ऋषिकेश-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09611, अजमेर-योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 17.06.26 से 15.07.26 तक (05 ट्रिप) अजमेर से प्रत्येक बुधवार को 19.45 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 21.50 बजे आगमन व 22.00 बजे प्रस्थान कर गुरूवार को 12.50 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09612, योगनगरी ऋषिकेश-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 18.06.26 से 16.07.26 तक (05 ट्रिप) योगनगरी ऋषिकेश से प्रत्येक गुरूवार को 17.55 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर स्टेशन पर 06.35 बजे आगमन व 06.45 बजे प्रस्थान कर 09.55 बजे अजमेर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ, अलवर, खैरथल, रेवाडी, गुडगॉव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, शामली, रामपुर मनिहारान, टपरी, रूडकी व हरिद्वार स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 07 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 18 डिब्बे होगे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!