अजमेर 19 जून 2026 राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, चाचियावास द्वारा संचालित कार्यक्रम के अंतर्गत समुदाय में प्रारंभिक बाल विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से परिवार मार्गदर्शिका एवं पोस्टर विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. ज्योत्सना रंगा (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी) डाॅ. रामलाल, अति. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, संस्था सचिव एवं मुख्य कार्यकारी क्षमा आर. कौशिक तथा संस्था निदेशक राकेश कुमार कौशिक द्वारा संयुक्त रूप से मार्गदर्शिका एवं पोस्टर का विमोचन कर किया गया।
संस्था निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने बताया कि जन्म से तीन वर्ष तक की आयु बच्चों के सर्वांगीण विकास की नींव होती है। इसी उद्देश्य से समुदाय के अभिभावकों को सरल भाषा में बच्चों की देखभाल, पोषण, स्वास्थ्य एवं विकास संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए परिवार मार्गदर्शिका तैयार की गई है। इससे समुदाय में प्रारंभिक बाल विकास के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा अभिभावकों को बच्चों की उचित देखभाल के संबंध में उपयोगी जानकारी प्राप्त होगी। संस्था कार्यकर्ताओं द्वारा दिव्यांगजन जागरूकता से संबंधित आयोजित विभिन्न प्रदर्शनियों मे वितरित कर जानकारी दी जायेगी और उन्होनें बताया कि यह मार्गदर्षिका पीयूष पौदद्ार द्वारा तैयार की गई है।
मुख्य अतिथि डॉ. ज्योत्सना रंगा ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रारंभिक बाल्यावस्था बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास का सबसे महत्वपूर्ण चरण है। इस अवस्था में उचित देखभाल एवं मार्गदर्शन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला रखता है। उन्होंने कहा कि यह मार्गदर्शिका समुदाय के लोगों को बच्चों की आयु के अनुरूप विकासात्मक गतिविधियों एवं देखभाल की जानकारी सरलता से उपलब्ध कराएगी।
कार्यक्रम के अंत में श्रीमती कौशिक द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।
राकेश कुमार कौशिक
निदेशक
9829140992