प्रवासियों की रेल सुविधाओं के विकास में हर सहयोग को तैयार सांसद डांगी

विशेष संवाददाता

मुंबई। राज्यसभा सांसद नीरज डांगी ने कहा है कि राजस्थान के रेल विकास तथा राजस्थानियों को बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वे हर संभव सहयोग देने को प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में बसे प्रवासी राजस्थानियों का अपने गृहप्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ऐसे में जनप्रतिनिधियों और सरकारों की यह जिम्मेदारी बनती है कि प्रवासी समाज की जरूरतों और सुविधाओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए उनके हितों के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं। इस समारोह में राजस्थान मीटर गेज प्रवासी संघ के अध्यक्ष विमल रांका, उपाध्यक्ष सिद्धराज लोढ़ा तथा प्रवासी समाज के वरिष्ठ नेता भंवरसिंह राजपुरोहित मंचासीन रहे।

समारोह में संघ के पदाधिकारियों एवं समाज के प्रतिनिधियों ने मुंबई और राजस्थान के बीच रेल सेवाओं के विस्तार, नई ट्रेनों के संचालन, समयबद्ध रेल सुविधाओं तथा यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए। इस अवसर पर समाजसेवी कांतिलाल शाह ‘अंसा’, रेखा शाह, मदन मुठलिया, गणपत कोठारी, अजयराज पुरोहित, एडवोकेट एमडी माली, मिश्रीमल रांका, प्रवीण धोका, विनोद लोढ़ा घाणेराव सहित कुछ गणमान्य प्रवासियों ने रेल विकास से जुड़े अपने विचार और प्रस्ताव रखे। कार्यक्रम में संघ के सचिव निरंजन परिहार एवं नरेंद्र मांडोत सहित कोषाध्यक्ष प्रवीण गुंदेशा, कांति कितावत, सज्जन रांका, सुरेंद्र राठौड़, रमेश चोपड़ा, विनोद लोढ़ा, सिद्धार्थ मुत्ता, दिलीप परमार तथा अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

मुंबई के गोल्डन व्हील होटल में राजस्थान मीटर गेज प्रवासी संघ की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सांसद डांगी ने कहा कि मुंबई और राजस्थान के बीच रेल संपर्क को और अधिक सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने विशेष रूप से मुंबई से जोधपुर के बीच मारवाड़ जंक्शन होकर नई यात्री रेलगाड़ी शुरू करने की लंबे समय से चली आ रही मांग का समर्थन करते हुए कहा कि इस दिशा में प्रयासों को गति देने के लिए वे स्वयं भी संघ के साथ पूरी सक्रियता से जुड़े रहेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रेल मंत्रालय के साथ समन्वय स्थापित कर इस महत्वपूर्ण मांग के समाधान का सकारात्मक रास्ता निकाला जा सकेगा। सांसद डांगी ने कहा कि रेल सुविधाओं का विस्तार केवल यात्रा को सुगम बनाने का विषय नहीं है, बल्कि यह सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का भी माध्यम है।

कार्यक्रम में मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में निवासरत बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानियों, उद्योगपतियों, व्यापारियों, समाजसेवियों तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि राज्यसभा सांसद नीरज डांगी लंबे समय से प्रवासी राजस्थानियों के सरोकारों तथा राजस्थान मीटर गेज प्रवासी संघ के रेल विकास संबंधी प्रयासों से जुड़े रहे हैं। राज्यसभा में भी उन्होंने समय-समय पर रेल विकास और राजस्थान से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया है। संघ के प्रतिनिधिमंडलों की रेल मंत्री एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से हुई विभिन्न मुलाकातों में भी उनकी सक्रिय और सकारात्मक भूमिका रही है।

सांसद डांगी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने देश के विभिन्न महानगरों में अपनी मेहनत, उद्यमिता और सामाजिक प्रतिबद्धता के बल पर विशिष्ट पहचान बनाई है। राजस्थान के विकास, शिक्षा, चिकित्सा, जल संरक्षण, धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भी प्रवासी समाज का योगदान सदैव उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे समाज की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को सरकार तक पहुंचाना तथा उनके समाधान के लिए प्रयास करना जनप्रतिनिधियों का दायित्व

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!