फ्रेंडशिप लॉज 47 द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 42 मरीज लाभान्वित

अजमेर। यूनिवर्सल ब्रदरहुड माह के अंतर्गत फ्रेंडशिप लॉज संख्या 47, अजमेर द्वारा चंडक हॉस्पिटल में आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में कुल 42 मरीजों का नेत्र परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।
लॉज के वर्शिपफुल मास्टर गजेन्द्र पंचोली ने बताया कि शिविर का आयोजन समाज सेवा एवं जनकल्याण की भावना से किया गया। शिविर के सफल संचालन में आनंद शर्मा, जय करणा, अनिल लोढ़ा, अविनाश बुच, प्रो. (डॉ.) रमेश यादव, आर.एस. माथुर एवं डॉ. विक्रम डाबी का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीत चंडक ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए मरीजों की जांच की। उनके योगदान के लिए आनंद शर्मा द्वारा माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया गया।
महावीर इंटरनेशनल रीजन-3 के (प्रचार-प्रसार) उपनिदेशक कमल गंगवाल एवं महावीर इंटरनेशनल अजयमेरु के वाइस चेयरमैन विजय जैन पांड्या अपनी टीम के साथ शिविर में उपस्थित रहे तथा उन्होंने भी डॉ. विनीत चंडक का माल्यार्पण कर सम्मान किया।
कार्यक्रम के समापन पर गजेन्द्र पंचोली ने डॉ. विनीत चंडक एवं चंडक हॉस्पिटल के समस्त चिकित्सकीय एवं सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता एवं मानव सेवा की भावना को सशक्त बनाते हैं।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!