जिला इलेक्शन आइकॉन के रूप में चौरसिया एवं बंजारा नामित

अजमेर, 22 जून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता एवं निर्वाचन प्रक्रिया में जनसहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत आपके द्वारा सामाजिकसांस्कृतिकशैक्षणिक एवं सार्वजनिक जीवन में किए गए उल्लेखनीय योगदान तथा समाज में आपकी प्रेरणास्पद एवं सम्मानित छवि को दृष्टिगत रखते हुए व्यक्तियों को जिला अजमेर का स्वीप आइकॉन नामित किया गया है।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (स्वीप) के श्री राम प्रकाश ने बताया कि नामित स्वीप आइकॉन जिले में आयोजित मतदाता जागरूकता गतिविधियोंविशेष अभियानों एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकोंविशेषकर युवा एवं नवमतदाताओं को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करते हुए अधिकाधिक मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। स्वतंत्रनिष्पक्ष एवं सहभागी निर्वाचन प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने में अपना अमूल्य योगदान प्रदान करेंगे। श्री रवि कुमार बंजारा तथा श्री उमेश कुमार चौरसिया को जिला इलेक्शन आइकॉन नियुक्त किया गया है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!