अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री, केंद्रीय मंत्री एवं शहरी विकास मंत्री का भव्य अभिनंदन

अजमेर 26 जून (    ) अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से वैश्य समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पुखराज पहाड़िया के निवास पर आयोजित गरिमामय समारोह में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद डॉ. श्री राधा मोहन दास अग्रवाल, केंद्रीय मंत्री श्री भागीरथ चौधरी तथा राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन एवं शहरी विकास मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा एवं अजमेर दक्षिण विधानसभा की विधायक श्रीमती अनीता भदेल का शॉल, माल्यार्पण, श्रीफल एवं दुपट्टा पहनाकर आत्मीय एवं भव्य स्वागत – अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल से आग्रह किया कि राष्ट्र निर्माण, व्यापार, उद्योग, सेवा एवं सामाजिक क्षेत्र में वैश्य समाज के ऐतिहासिक एवं उल्लेखनीय योगदान को ध्यान में रखते हुए सरकारी संस्थानों, बोर्डों एवं आयोगों में समाज को अधिकाधिक प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाए । साथ ही समाज के सर्वांगीण उत्थान एवं युवाओं के सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
अपने संबोधन में डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने वैश्य समाज की राष्ट्र के आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए समाज के योगदान को प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम में वैश्य समाज के  मुख्य संरक्षक कालीचरण खंडेलवाल, जिला महामंत्री उमेश गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष पुखराज पहाड़िया, जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण जैन, युवा अध्यक्ष पुष्पेंद्र पहाड़िया सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
यह आयोजन सामाजिक एकता, सम्मान एवं वैश्य समाज के हितों के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का सशक्त संदेश देने वाला रहा।

भवदीय
 उमेश गर्ग
जिला महामंत्री
9829793705

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!