माकड़वाली, पुलिस लाइन एवं वैशाली नगर अरबन सीएचसी को मिली पोर्टेबल एक्स-रे मशीनों की सौगात

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया लोकार्पणआधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से आमजन को मिलेगा लाभ

     अजमेर, 27 जून। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माकड़वाली, पुलिस लाइन एवं वैशाली नगर के लिए पोर्टेबल एक्स-रे मशीनों का लोकार्पण किया।

     आमजन को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माकड़वाली में आयोजित कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माकड़वाली, पुलिस लाइन एवं वैशाली नगर के लिए डीएमएफटी मद से स्वीकृत पोर्टेबल एक्स-रे मशीनों का लोकार्पण किया।

     कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने पोर्टेबल एक्स-रे मशीनों का शुभारम्भ करते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को उसके क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, इससे मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके। प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

     उन्होंने कहा कि पोर्टेबल एक्स-रे मशीनों की स्थापना से माकड़वाली, पुलिस लाइन एवं वैशाली नगर क्षेत्र के हजारों नागरिकों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधा प्राप्त होगी। अब मरीजों को सामान्य एक्स-रे जांच के लिए अन्य अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे समय और आर्थिक संसाधनों दोनों की बचत होगी। विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगजनों एवं गंभीर रूप से बीमार मरीजों को इस सुविधा से बड़ी राहत मिलेगी।

     श्री देवनानी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में आधुनिक तकनीक का समावेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। चिकित्सा संस्थानों को आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों से सुसज्जित कर आमजन को उनके निकट ही बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। इससे न केवल समय और धन की बचत होगी बल्कि रोगों के शीघ्र एवं सटीक निदान में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने अस्पताल प्रशासन एवं चिकित्सा कर्मियों से आमजन के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने का आह्वान किया।

     इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयोत्सना रंगा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!