प्रदेशाध्यक्ष ममता भूपेश बैरवा का मनाया जन्मदिन

अजमेर/बाबा साहब अम्बेडकर जी के मिशन के सिपाही, समता समानता और सामाजिक न्याय की प्रखर आवाज, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश बैरवा का जन्मदिन अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग ने सिद्धार्थ नगर धोलाभाटा में उत्साह के साथ मनाया। अनुसूचित जाति विभाग अजमेर के समस्त कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष सौरभ यादव के नेतृत्व में तीन पौड का केक काटकर ममता भूपेश बैरवा का जन्मदिन अजमेर की समस्त कार्यकारिणी के साथ हर्षोल्लाह से मनाया। इस अवसर पर विभाग के पदाधिकारी ने गायों को चारा एवं कबूतरों को दाना डाल उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के विभाग अध्यक्ष सौरभ यादव ने कहा की ममता भूपेश बैरवा का सार्वजनिक जीवन संविधान की मूल भावना न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता—के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।उन्होंने मंत्री रहते हुए समाज के वंचित, शोषित और कमजोर वर्गों की आवाज़ बनकर न केवल उनके अधिकारों की रक्षा की है, बल्कि उन्हें सम्मान और अवसर दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष भी किया है।वे प्रदेश वासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं, बल्कि मेरे जैसे अनेक युवाओं के मार्गदर्शक के मेंटर भी हैं।आपके विचार, संघर्ष और समर्पण ने हम जैसे युवाओं को समाज सेवा और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की दिशा दी है।ममता जी का जीवन यह सिखाता है कि करुणा, प्रज्ञा और समता के मार्ग पर चलकर ही एक न्यायपूर्ण समाज का निर्माण संभव है। बुद्ध के धम्म की यही मूल भावना आपके कार्यों में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि, संघं शरणं गच्छामि — इन्हीं पावन धम्म वचनों के साथ आपके स्वस्थ, दीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।
कार्यक्रम के अंत में एडवोकेट डॉ रमेश गारवाल ने विभाग के समस्त पदाधिकारी का कार्यक्रम में आने पर धन्यवाद प्रकट किया।
कार्यक्रम में विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष रवि बैरवा महासचिव राजू जेलिया, सागर गोडियाल धर्मेंद्र देवल, मिथुन, रजत परिहार रवि देवल विजय चौहान नैतिक योगेश भारती हुकुमचंद खेम सिंह परिहार विजय चौहान ओम प्रकाश महावर निखिल जन्मोठिया ओजस्वी राज अक्षय कोतवाल नैतिक वैश्य यश कुमार कुणाल कुणाल कुमार सुनील ट्रेलर दिवाकर महावर देवेंद्र महावर दिशांत महावर नकुल गढ़वाल आदि मौजूद थे।
सौरभ यादव 
अध्यक्ष:- अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!