अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ब्यावर जिला महिला कार्यकारिणी की घोषणा, समाज सेवा को मिलेगी नई दिशा

ब्यावर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के बयावर जिला अध्यक्ष नरेश मित्तल एवं महामंत्री दिलीप बाबेल की अनुशंसा पर महिला अध्यक्ष ज्योति माहेश्वरी की सहमति से संगठन के विस्तार एवं महिला सशक्तिकरण को गति प्रदान करने के उद्देश्य से जिला महिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
जिला महिला महामंत्री सुमिता बाबेल के अनुसार नवनियुक्त कार्यकारिणी में श्रीमती मंजू भूतड़ा  एवं संतोष रांका को संरक्षक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं श्रीमती रीना नवाल, समता गोयल, मंजू तापड़िया , भूमिका चपलोत, सीमा गर्ग, स्वाति जैन, निशा खंडेलवाल, संगीता गर्ग (बिजयनगर), ललिता तातेड (रायपुर) को लेकर जिला महिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जिला मीडिया प्रभारी रूपेश कोठारी ने बताया कि कार्यकारिणी  में श्रीमती नंदिता झंवर, सीमा गुप्ता, श्वेता नाहर, सुलक्षणा तोषनीवाल, अंजू बोहरा (झूंठा), पिंकी कासलीवाल, सुमित्रा जागेटिया (बिजयनगर) को जिला महिला मंत्री, श्रीमती ईशा कोठारी को कोषाध्यक्ष  एवं श्रीमती पूजा कोठारी को सह कोषाध्यक्ष, श्रीमती प्रियंका खंडेलवाल को मीडिया प्रभारी, श्रीमती साधना ईनाणी प्रचार मंत्री, राखी सांखला को कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी प्रदान की गई है।
इस अवसर पर ब्यावर पूर्व विधायक एवं अजमेर देहात भाजपा पूर्व अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, अजमेर देहात पूर्व जिला महामंत्री पवन जैन, जिला अध्यक्ष नरेश मित्तल, महामंत्री दिलीप बाबेल, महिला जिला अध्यक्ष ज्योति माहेश्वरी, महिला जिला महामंत्री सुमिता बाबेल, अनुज खंडेलवाल, अश्विन सराफ, प्रवीण जैन, पवन रायपुरिया, नितेश गोयल, कुलदीप भूतड़ा, प्रकाशचंद मेहता, महेंद्र सांखला, पदमचंद बम्ब, रमेश बंसल, संदीप मूंदड़ा, अमित बंसल, अरिहंत कांकरिया, सुयश तातेड, प्रशांत पाबूवाल, दिनेश कोगटा, रूपेश कोठारी आदि ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के लिए बढ़ चढ़ कर कार्य करने की प्रेरणा दी।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!