नरेंद्र कुमार भारद्वाज को जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान से सम्मानित

अजमेर 29 जून। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कल्याणीपुरा में 40 लाख रुपए से अधिक राशि के चार कक्षा कक्ष, मय बरामदा व फर्नीचर निर्माण करने वाली संस्था राउंड द टेबल के प्रेरक रहे शिक्षा विभाग में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र कुमार भारद्वाज को सोमवार को जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित डीएसएलआर कक्षा में आयोजित समारोह में शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक महावीर कुमार शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय श्रीमती दर्शना शर्मा ने श्री भारद्वाज को स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र, श्रीफल भेंट करते हुए माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर 10 भामाशाह व प्रेरकों का भी सम्मान किया गया, उल्लेखनीय है कि 40 लाख रुपए की राशि दान करने वाली संस्था राउंड द टेबल के अध्यक्ष राहुल गर्ग को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप मेहरोत्रा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वर्तिका शर्मा ने किया।
9414271748

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!