साहित्य परिषद ने किया बोर्ड अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़ का अभिनंदन

अजमेर/अखिल भारतीय साहित्य परिषद राजस्थान द्वारा पालक अधिकारी एवं राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़ का अभिनंदन सोमवार को किया। संभाग सह संयोजक कुलदीपसिंह रत्नू के साथ अध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार शर्मा, महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा, कोषप्रमुख बनवारीलाल और युवा प्रमुख देशवर्धन रांकावत ने वंदे मातरम के 150 वर्ष का प्रतीक भेंट किया। राजेश शर्मा, डॉ छाया एवं अनीता ने श्रीफल देकर सम्मान किया। इस अवसर पर प्रदेश साहित्य संयोजक उमेश कुमार चौरसिया की विवेकानंद केंद्र प्रकाशन विभाग से प्रकाशित नई पुस्तक ‘स्वतंत्रता संग्राम को वीरांगनाएं’ का विमोचन भी हनुमान सिंह राठौड़ ने किया। उन्होंने आज भारत में प्रत्यक्ष चुनौतियों के प्रति युवाओं को जागरूक करने की आवश्यकता जताते हुए साहित्यकारों को जीवन मूल्य केंद्रित तथा भारत के सांस्कृतिक व ऐतिहासिक गौरव का बोध कराने वाले साहित्य का सृजन करना चाहिए।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!