यात्रियों की सुविधा हेतु मदार -रेवाड़ी – मदार अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा का संचालन

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु मदार- रेवाड़ी- मदार अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09639, मदार- रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल रेल सेवा दिनांक 01 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक 31 ट्रिप मदार से प्रतिदिन 04:30 बजे रवाना होकर 10:30 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09640, रेवाड़ी- मदार अनारक्षित स्पेशल रेल सेवा दिनांक 01 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक 31 ट्रिप रेवाड़ी से प्रतिदिन 15:30 बजे रवाना होकर 22:35 बजे मदार पहुंचेगी।

यह रेल सेवा मार्ग में किशनगढ़, नरेना , फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस श्रीमाधोपुर, कांवट, भगेगा, नीम का थाना, मावंडा, डाबला, निजामपुर,नारनौल, अटेली व कुण्ड स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेल सेवा में 07 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 09 डिब्बे होंगे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!