राजकीय आईटीआई अजमेर में प्रवेश सत्र 2026-2027 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

अजमेर, 30 जून। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अजमेर सहित राज्य के विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के विभिन्न व्यवसायों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया द्वारा राजस्थान सरकार के एकीकृत एसएसओ पोर्टल एवं ईमित्र कियोस्क के माध्यम से सोमवार 29 जून से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है। ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की अंतिम आगामी 16 जुलाई है। आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट लिंक http//hteapp.hte.rajasthan.gov.in/iti_admission का अवलोकन कर प्रवेश संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।

राजस्थान औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान के उप निदेशक श्री अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की आयु आगामी एक सितम्बर को 14 वर्ष या 14 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश के लिए योग्यता 8वी, 10वी एवं 12वी कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करने का प्रोसेसिंग निर्धारित शुल्क एससी एवं एसटी हेतु 175 रूपये तथा अन्य अभ्यर्थी हेतु 200 रूपये हैं। महिला अभ्यर्थी के लिए किसी प्रकार का प्रशिक्षण शुल्क देय नहीं होगा। अभ्यर्थी आईटीआई में चल रहे विभिन्न व्यवसाय में जैसे इलैक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रोनिक्स, फिटर, मशीनिष्ठ, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिक, कोपा, वेल्डर, प्रिटिंग, फाउण्ड्रीमैन, शीटमेटल, स्टेनो अंग्रजी, मैकेनिक डीजल, मोटर मैकेनिक एवं रेफ्रिजरेशन आदि में आवेदन कर सकता है। प्रशिक्षण अवधि एक वर्ष या दो वर्ष चयनित ट्रेड अनुसार रहेगी। जानकारी के लिए अभ्यर्थी माखुपुरा स्थित आईटीआई मे संपर्क कर सकते है।

अजमेर जिले में वर्षा

अजमेर, 30 जून। जल संसाधन विभाग के अनुसार अजमेर में 54, बुढ़ा पुष्कर में 14, गोविन्दगढ़ में 25, पुष्कर में 3, नसीराबाद में 23.5, पीसांगन में 30, गेगल में 7, रूपनगढ़ में 8, किशनगढ़ में 22, श्रीनगर में 2, बान्दरसिन्दरी में 9.5, अरांई में 49.50, सरवाड़ केकड़ी में 26, सावर में 59 तथा भिनाय में 3 मिली मीटर पानी बरसा है। जिले में अब तक 335.50 एमएम औसत वर्षा हुई है। गत वर्ष की तुलना में अब तक 2.04 प्रतिशत वर्षा अधिक रिकार्ड की गई है।

अजमेर जिले के बांधों में पानी की स्थिति

अजमेर, 30 जून। जल संसाधन विभाग के अनुसार 15 जून से अब तक अजमेर के लसाड़िया बांध में 1.2 मीटर, रामसर में 6 फीट 10 इंच, मदन सरोवर धानवा में 3 फीट तथा आनासागर में 10 फीट 7 इंच पानी भरा है। इसी प्रकार पारा प्रथम में 2 फीट 6 इंच, लोरडी सागर में एक फीट 5 इंच, फायसागर में 22 फीट एक इंच तथा शिवसागर न्यारा में 11 फीट 9 इंच पानी भरा है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!