ग्रामीण सेवा शिविर 2026 : जिला कलक्टर ने किया माकड़वाली शिविर का औचक निरीक्षण

अजमेर, एक जुलाई। जिले के अजमेर उपखण्ड की ग्राम पंचायत माकड़वाली में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर का बुधवार को जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। शिविर में अधिकारियों को ऑनलाईन पेंडेंसी खत्म करने के लिए निर्देशित किया।

ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के अन्तर्गत ग्राम पंचायत माकड़वाली में बुधवार को ग्रामीणों तक विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ग्रामीण सेवा शिविर आयोजन किया गया। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा शिविर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यों में प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों के साथ चर्चा कर ऑनलाईन पेंडेंसी खत्म करने के निर्देश दिए। सम्पर्क पोर्टल सहित प्राप्त समस्त आवेदन तत्काल निस्तारित किए जाए।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने शिविर का निरीक्षण कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। समस्त सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें। पालनहार योजना के लाभार्थियों के सम्पर्क में रहकर सत्यापन करावें। क्षेत्र के समस्त दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनने चाहिए। इसी प्रकार कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों की भी जाँच कराई जाए। बच्चों के उपचार तथा पोषण की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।

उन्होंने कहा कि गर्मी के दौरान पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपम्पों के माध्यम से होती है। इसलिए समस्त हैंडपम्प कार्यशील रहने चाहिए। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा क्षेत्र के हैंडपम्पों की सूची एवं उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया जाए। साथ ही हैंडपम्प के कार्यशील रहने का सत्यापन ग्रामीणों के द्वारा होना चाहिए।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने माकड़वाली के ग्राम सेवा शिविर में तैयार किए गए दस्तावेज वितरण किए। लाभार्थियों से वार्तालाप कर शिविरों के सम्बन्ध में प्रतिपुष्टि प्राप्त की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर जनसुनवाई, समस्या समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का प्रभावी माध्यम हैं। ऎसे शिविरों के माध्यम से प्रशासन गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहा है।

उन्होंने शिविर में अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। सम्पर्क पोर्टल के असंतुष्ट प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए प्री-कैम्प गतिविधि आवश्यक रूप से सम्पादित करें। इस दौरान अधिकतम कार्यों को चिह्नित कर कैम्प दिवस को निस्तारित करने का प्रयास होना चाहिए। शेष रहे कार्यों के लिए फॉलोअप कैम्प लगाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में पट्टा वितरण सहित अन्य सुविधाओं एवं कार्यों को शिविर के दिन ही निपटाने का प्रयास करें।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने निरीक्षण के दौरान राजस्व, पंचायती राज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, चिकित्सा, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शिविर के दौरान किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी। समस्त अधिकारियों को शिविर में उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किये जाने के लिए निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी श्रीमती पदमा देवी, तहसीलदार श्री ओम सिंह लखावत सहित समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

त्वरित कार्यवाही से आमजन को मिल रहा त्वरित समाधानशहरी सेवा शिविर बना जनविश्वास का केंद्र

एडीए परिसर में लगे शिविर में 140 प्रकरणों का हुआ त्वरित निस्तारण

अजमेरएक जुलाई। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार अजमेर विकास प्राधिकरण परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर 2026 में त्वरित कार्यवाहीत्वरित समाधान के मूल उद्देश्य को साकार करते हुए बुधवार को कुल 140 प्रकरणों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया गया। शिविर में आमजन की समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु प्राधिकरण प्रशासन द्वारा तत्परता से कार्यवाही की जा रही हैजिससे नागरिकों को त्वरित राहत प्राप्त हो रही है।

अजमेर विकास प्राधिकरण की उपायुक्त श्रीमती शीला चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि शहरी सेवा शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्धपारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रत्येक प्रकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई कर रहे हैंजिससे आमजन को बार-बार प्राधिकरण के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।

प्राधिकरण सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच एवं समस्या का समाधानजनता का सम्मान के सिद्धांत को धरातल पर उतारते हुए शहरी सेवा शिविर आमजन के लिए राहत एवं विश्वास का केंद्र बनकर उभरा है। शिविर में प्राप्त प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर नागरिकों को प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैंजिससे आमजन में संतोष एवं विश्वास का वातावरण बना हुआ है। अजमेर विकास प्राधिकरण प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे शहरी सेवा शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु शिविर में उपस्थित होकर उपलब्ध सेवाओं का लाभप्राप्त करें।

बुधवार को 140 प्रकरणों का हुआ निस्तारण

प्राधिकरण परिसर में आयोजित शिविर में लगभग 450 लोगों ने अपनी समस्याओं के संबंध मे पूछताछ एवं जानकारी ली। कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं मे 35 पट्टेबकाया लीज जमा करा कर फ्री होल्ड व लीज मुक्ति प्रमाण पत्र के प्रकरणप्राधिकरण की योजनाओं में 11 प्रकरण, निर्माण अवधि विस्तार के 38 प्रकरणभवन मानचित्र के प्रकरणभूखण्डों के उपविभाजन / पुर्नगठन के 3, लीज होल्ड से फी होल्ड के प्रकरणनाम हस्तानतरण के 22 प्रकरण व 16 आवंटन पत्र कुल 140 प्रकरण निस्तारित किए गए। अधिकांश लोगों ने अपनी स्थानीय / व्यक्तिगत समस्याओं के निराकरण हेतु जानकारी प्राप्त की जिसे अधिकारियों द्वारा संवेदनशीलता से समस्याओं को सुनकर निराकरण के सुझाव दिए।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!