ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर

गुरूवार को भी मिलेगी जन-जन को राहत

अजमेरएक जुलाई। आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं स्थानीय स्तर पर समाधान और विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान करने के लिए गुरूवार जुलाई को भी ग्रामीण एवं शहरी शिविरों के माध्यम से राहत प्रदान की जाएगी।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि अभियान के तहत 15 जुलाई तक प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सोमवार से शुक्रवार तक ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुरूवार जुलाई को उपखण्ड क्षेत्र अजमेर की तबीजी एवं रसूलपुराअरांई की लाम्बाभिनाय की पडांगाकेकड़ी की मोलकियानसीराबाद की देराठूरूपनगढ़ की करकेड़ीसरवाड़ की कासीरसावर की आलोलीपीसांगन की कालेसरा ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार नगरीय निकायों में शहरी सेवा शिविरों का आयोजन वार्डवार किया जाएगा।

सफलता की कहानी-1

रामलाल बलाई को मिला अपने आशियाने का मालिकाना हक

 ग्रामीण सेवा शिविर में मौके पर मिला पट्टाखत्म हुआ पारिवारिक विवाद

 राज्य की संवेदनशीलपारदर्शी और जवाबदेह सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए चलाई जा रही जनकल्याणकारी और फ्लैगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए ग्रामीण सेवा शिविर 2026 मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में अजमेर की पंचायत समिति सावर की ग्राम पंचायत गोरधा में आयोजित विशेष शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत लेकर आयाजहाँ सालों की चिंता पल भर में दूर हो गई।

शिविर के दौरान ग्राम गोरधा निवासी प्रार्थी श्री रामलाल (पुत्र श्री दुर्गालाल बलाई) अपनी समस्या लेकर पहुँचे। उन्होंने बताया कि वे अपने आशियाने का पट्टा प्राप्त करने के लिए काफी लंबे समय से दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे और बेहद परेशान हो रहे थे। पट्टा न होने के कारण न तो उनके पास मकान का कोई कानूनी दस्तावेज था और इसके चलते परिवार में भी लंबे समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी।

 ग्राम पंचायत गोरधा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में जब यह मामला सामने आयातो प्रशासन ने तुरंत मुस्तैदी दिखाई। शिविर प्रभारी एवं कार्यवाहक उपखण्ड अधिकारी (सावर) श्री भगवती प्रसाद वैष्णव ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करवाई और सभी आवश्यक औपचारिकताएं मौके पर ही पूर्ण करवाईं।

प्रशासनिक टीम के त्वरित प्रयासों से रामलाल बलाई को शिविर स्थल पर ही उनके घर का वैध पट्टा तैयार कर मुख्य अतिथि और अधिकारियों द्वारा हाथोंहाथ सुपुर्द किया गया। जैसे ही रामलाल को पट्टा प्राप्त हुआउन्हें खुशी हुई बहुत।

रामलाल बलाई ने बताया कि पट्टा प्राप्त होने से आज उन्हें अपने खुद के घर का असली मालिकाना हक मिल गया है। इसके साथ ही इस दस्तावेज के अभाव में लंबे समय से चल रहा पारिवारिक विवाद भी हमेशा के लिए शांतिपूर्ण ढंग से निस्तारित हो सकेगा। लाभान्वित ग्रामीण ने गाँव के भीतर ही इस तरह का शिविर लगाकर आमजन की बड़ी से बड़ी समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने के लिए राजस्थान सरकार एवं प्रशासन का सहृदय आभार व्यक्त किया और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की प्राथमिकताओं की दिल से प्रशंसा की।

सफलता की कहानी-2

बुधवाड़ा शिविर में गीता का हुआ पट्टा जारी

घर का मालिकाना हक मिलने पर खिलीं खुशियाँसरकार का जताया आभार

 राजस्थान सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और आमजन को उनके घर पर ही त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 अत्यंत लाभकारी साबित हो रहे हैं। ऎसा ही एक सफल और सुखद मामला अजमेर जिले की पंचायत समिति पींसागन के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुधवाड़ा के शिविर में सामने आया हैजहाँ एक स्थानीय निवासी को उनके आशियाने का वैध पट्टा मौके पर ही सुपुर्द किया गया।

शिविर के दौरान ग्राम बुधवाड़ा निवासी प्रार्थी श्री गीता एवं श्री झमटल जाति तेली ग्राम पंचायत के समस्या निस्तारण काउंटर पर उपस्थित हुए। प्रार्थी ने बताया कि उन्हें पहले से जानकारी प्राप्त हुई थी कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत में एक विशेष शिविर का आयोजन होने जा रहा हैजिसमें विभिन्न लोक-कल्याणकारी कार्यों के साथ-साथ आबादी भूमि के पट्टे भी बनाए जाएंगे। इस जानकारी के आधार पर प्रार्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ ग्राम पंचायत के शिविर स्थल पर पहुँचे और नियमानुसार पट्टे के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत किया।

 पंचायती राज विभाग और ग्राम पंचायत की टीम ने मामले की महत्ता को समझते हुए तुरंत संवेदनशीलता दिखाई और आवेदन की आवश्यक प्रशासनिक व तकनीकी जांच मौके पर ही पूरी की। प्रशासनिक मुस्तैदी का परिणाम यह रहा कि ग्राम पंचायत द्वारा तत्काल कार्यवाही अमल में लाते हुए मौके पर ही प्रार्थी के नाम पट्टा जारी कर दिया गया और अधिकारियों द्वारा उन्हें सौंप दिया गया। बिना किसी दफ्तर की दौड़-भाग केएक ही छत के नीचे अपने खुद के घर का आधिकारिक स्वामित्व और वैध पट्टा हाथ में पाकर प्रार्थी को अत्यंत खुशी हुई।

इस त्वरित और पारदर्शी राहत के लिए प्रार्थी ने बेहद खुशी जाहिर की। उन्होंने गाँव-गाँव जाकर गरीबों की सुध लेने और मौके पर ही मालिकाना हक प्रदान करने के लिए ग्राम पंचायत प्रशासनराजस्थान सरकार और यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का हृदय से बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद व्यक्त किया है।

सफलता की कहानी-3

पट्टा वितरण कर राहत दिलाई

जन योजना अभियान ग्रामीण सेवा शिविर के अन्तर्गत राजस्थान सरकार द्वारा भारत निर्माण राजीव गाँधी सेवा केन्द्रग्राम पंचायतकटसूराअरांई में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

प्रार्थी श्रीमती सुशीला देवीशिवरतनश्रीमती न्याला देवीरामेश्वरश्रीमती गीता देवीरिद्धकरण ने शिविर प्रभारी को बताया हैं कि अपने मकान के पट्टे के लिए आवेदन किया था। प्रार्थी ने बताया कि सभी के पास पट्टे उपलब्ध नहीं थे। जिस पर मकान के ऋण लेने एवं भारी समस्या का सामना करना पड़ा था। प्रार्थी के पास भू-स्वामित्व सम्बन्धि दस्तावेज नहीं थे।

प्रार्थी को जन योजना अभियान ग्रामीण सेवा शिविर कैम्प में पट्टे वितरण करवाकर राहत प्रदान की गई। जिससे प्रार्थी ने मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्माशिविर प्रभारी एवं पंचायतीराज विभाग की टीम को धन्यवाद प्रदान किया।

सफलता की कहानी-4

ग्रामीण सेवा शिविर में मिली वर्षों की प्रतीक्षा से राहतहाथों-हाथ मिला आवासीय पट्टा

राज्य सरकार के निर्देशन में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर अभियान-2026 ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। पंचायत समिति श्रीनगर की ग्राम पंचायत फारकिया में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया गया।

ग्राम हाथीपट्टा निवासी श्री धर्म सिंह रावत ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि एक जुलाई को ग्राम पंचायत फारकिया में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित होगा। इसमें आवासीय पट्टे भी बनाए जाएंगे। इस सूचना के आधार पर उन्होंने शिविर में उपस्थित होकर पट्टा जारी करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।

ग्राम पंचायत द्वारा आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की गई और उन्हें उसी दिन शिविर में आवासीय पट्टा जारी कर दिया गया। पट्टा प्राप्त होने पर श्री धर्म सिंह रावत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें अपने आवास संबंधी दस्तावेज के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शिविर में ही उनकी समस्या का समाधान होने से समय और धन दोनों की बचत हुई है।

उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए माननीय मुख्यमंत्री एवं ग्राम पंचायत फारकिया का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर वास्तव में आमजन को त्वरित राहत और सुशासन का अनुभव करा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविर लोगों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ शासन के प्रति विश्वास भी सुदृढ़ कर रहे हैं।

सफलता की कहानी-5

ग्रामीण सेवा शिविर में हाथोंहाथ जारी हुआ नाम शुद्धिकरण का आदेश

राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर 2026 अंतर्गत केकड़ी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत भींभड़ावास में आयोजित शिविर में एक काश्तकार की सालों पुरानी पीड़ा का अंत मौके पर ही हल कर दिया गया।

ग्राम भींभड़ावास निवासी प्रार्थी श्री रामकिशन (पुत्र श्री धन्नाजाति भील) की कृषि भूमि के राजस्व रिकॉर्ड (जमाबंदी) में एक बड़ी लिपिकीय त्रुटि दर्ज थी। प्रार्थी का सही नाम रामकिशन पिता धन्ना जाति भील हैजबकि वर्तमान जमाबंदी के खाता संख्या 297, खसरा संख्या 2621/1886 (कुल रकबा 0.17 हैक्टेयर) में उनका नाम रामकिशन पिता धन्ना जाति मीणा अंकित हो रखा था। जाति के इस गलत अंकन के कारण प्रार्थी को अपने कानूनी हक और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भारी अड़चनों का सामना करना पड़ रहा था। इस शुद्धिकरण को करवाने के लिए वे वर्षों से विभिन्न न्यायालयों और कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगा-लगाकर काफी हताश और निराश हो चुके थेलेकिन उन्हें कहीं से राहत नहीं मिल पा रही थी।

ग्राम पंचायत भींभड़ावास मुख्यालय पर आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान प्रार्थी रामकिशन ने शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी केकड़ी श्री सुरेश कुमार बलाई के समक्ष उपस्थित होकर अपनी यह गंभीर पीड़ा व्यक्त की। मामले की संवेदनशीलता और काश्तकार की परेशानी को देखते हुए शिविर प्रभारी ने तुरंत मुस्तैदी दिखाई।

शिविर प्रभारी ने मौके पर ही उपस्थित संबंधित पटवारी हल्काभू-अभिलेख निरीक्षकनायब तहसीलदार (कादेड़ा) सुश्री अर्पिता चौधरी और तहसीलदार से इस प्रकरण पर तुरंत तथ्यात्मक रिपोर्ट ली। सारे साक्ष्य सही पाए जाने पर प्रार्थी से नियमानुसार आवेदन पत्र भरवाया गया और अधिकारियों को नाम व जाति की इस अशुद्धि को हाथों-हाथ शुद्ध करने के निर्देश दिए गएजिसके बाद मौके पर ही दुरुस्ती का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया।

वर्षों से जिस काम के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ रहे थेउसका महज कुछ ही समय में मौके पर ही पारदर्शी निस्तारण होते देख काश्तकार रामकिशन भील भावुक हो उठे और उनके चेहरे पर बड़ी राहत की मुस्कान तैर आई। अपने शुद्ध नाम का आधिकारिक राजस्व आदेश हाथ में लेकर उन्होंने शिविर प्रभारी व पूरी राजस्व टीम को सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया।

सफलता की कहानी-6

आवासीय पट्टों एवं जन्म-विवाह प्रमाण पत्र दिए गए

राजस्थान सरकार एवं नगरीय विकास एवं आवासन स्वायत्त शासन विभाग द्वारा निर्देशों की पालना में शहरी सेवा शिविर 2026 का नगरपालिका सावर कार्यालय में प्रारम्भ किया गया।

नगरपालिका सावर द्वारा शिविर स्थल पर आयोजित शिविर में आवासीय पट्टा, 8 जन्म, 1 विवाह प्रमाण पत्रों का निस्तारण कर आवेदकों को लाभ प्रदान किया एवं आवेदकों द्वारा राज्य सरकारमुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा एवं नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी श्री मनोज कुमार मीणा को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!