महावीर इंटरनेशनल ने किया पौधारोपण

अजमेर: महावीर इंटरनेशनल पद्मावती एवं अजयमेरू केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से विद्युत वितरण निगम के पीछे स्थित पंचशील नगर के गार्डन में फलदार एवं छायादार पौधों का पौधारोपण किया गया।
महावीर इंटरनेशनल रीजन-3 के उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) कमल गंगवाल एवं अजयमेरू केंद्र के चेयरमैन गजेंद्र पंचोली ने बताया कि दोनों केंद्र संयुक्त रूप से सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करते हैं।
पद्मावती केंद्र की चेयरपर्सन निक्की जैन एवं सचिव निकिता पंचोली ने बताया कि संस्था पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न जनसेवा कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्थानीय नागरिकों ने लगाए गए पौधों की देखभाल का दायित्व भी लिया।
इस अवसर पर गजेंद्र पंचोली, कमल गंगवाल, विजय पांड्या, निक्की जैन, मोनिका ढलवाल एवं भावना बाकलीवाल उपस्थित रहे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!