11 एवं 12 जुलाई को शिव मंदिर, आदर्श नगर में श्री वेंकटेश्वर स्वामी (तिरुपति बालाजी) की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा

अजमेर 10 जुलाई / शिव मंदिर, आदर्श नगर, अजमेर में 11 एवं 12 जुलाई 2026 को भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी (तिरुपति बालाजी) की प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य धार्मिक महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है ।
मंदिर के सचिव सुनील गोयल ने बताया कि भगवान श्री तिरुपति बालाजी का लगभग 250 किलोग्राम वजनी काले पाषाण का दिव्य विग्रह विशेष रूप से भुवनेश्वर से तैयार होकर आया है। इस अद्वितीय विग्रह में भगवान श्री विष्णु के दशावतारों का भी सुंदर अंकन किया गया है।
उन्होंने बताया कि यह प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव श्री बी.पी. मित्तल, श्रीमती सुषमा रानी मित्तल, श्री अनूप मित्तल, श्रीमती श्रुति मित्तल, डॉ. अनुज मित्तल एवं डॉ. वनिता मित्तल के मुख्य यजमानत्व में संपन्न होगा।
सुनील गोयल ने बताया कि शिव मंदिर, आदर्श नगर की स्थापना वर्ष 1942 में स्वर्गीय श्री मोतीलाल जी मित्तल द्वारा की गई थी। बाद में उनके पुत्र स्वर्गीय श्री मथुरा प्रसाद जी मित्तल ने मंदिर के पक्के निर्माण का कार्य कराया। आज उसी परिवार की पाँचवीं पीढ़ी द्वारा मंदिर में श्री तिरुपति बालाजी की प्राण-प्रतिष्ठा कराई जा रही है, जो सनातन संस्कृति एवं पारिवारिक धार्मिक परंपराओं का प्रेरणादायी उदाहरण है।
प्राण-प्रतिष्ठा के सभी वैदिक अनुष्ठान तिरुपति से पधारे चार विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में संपन्न होंगे । 11 जुलाई को भगवान की शोभायात्रा मंदिर परिसर में निकाली जाएगी। इसके पश्चात वैदिक अनुष्ठान एवं हवन प्रारंभ होंगे ।
12 जुलाई 2026 (रविवार) को प्राण-प्रतिष्ठा के मुख्य अनुष्ठान, हवन, दोपहर 12:00 बजे पूर्णाहुति एवं महाआरती आयोजित होगी। इसके पश्चात यजमान परिवार की ओर से सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी की व्यवस्था रहेगी।
आदर्श सनातन धर्म सभा एवं विकास समिति ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।

सुनील गोयल
सचिव
आदर्श सनातन धर्म सभा एवं विकास समिति
शिव मंदिर, आदर्श नगर, अजमेर
मो 9414483033

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!