जयपुर । आईआईएस (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), जयपुर के पत्रकारिता विभाग की शोधार्थी ऐश्वर्या माथुर को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने “ह्यूमन वाइल्डलाइफ कॉन्फ्लिक्ट, दी रोल ऑफ़ रीजनल चैनल्स इन राजस्थान” (Human-Wildlife Conflict: Role of Regional News Channels of Rajasthan) विषय पर अपना शोधकार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
यह शोधकार्य डॉ. अदिति पारीक के निर्देशन एवं डॉ. शिप्रा माथुर के सह-निर्देशन में संपन्न हुआ। शोध में राजस्थान के क्षेत्रीय समाचार चैनलों द्वारा मानव-वन्यजीव संघर्ष से जुड़े मुद्दों की प्रस्तुति, जनजागरूकता तथा मीडिया की भूमिका का विश्लेषण किया गया है। ऐश्वर्या माथुर अशोक दत्त माथुर एवं वीणा माथुर की सुपुत्री तथा गौरव माथुर की धर्मपत्नी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, गुरुजनों, एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।