वृंदावन यात्रा ग्रुप की भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा 19 जुलाई को आदर्श नगर में

अजमेर, 18 जुलाई / श्री वृंदावन यात्रा ग्रुप, अजमेर द्वारा गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन रविवार, 19 जुलाई को किया जाएगा। यह पावन रथ यात्रा शिव मंदिर, आदर्श नगर से आरंभ होकर आदर्श नगर के विभिन्न मार्गों एवं क्षेत्रों में भ्रमण करती हुई पुनः शिव मंदिर परिसर में विश्राम करेगी ।
यात्रा के दौरान समस्त क्षेत्रवासियों एवं भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं को अटका प्रसाद वितरित किया जाएगा । दक्षिण क्षेत्र की विधायक श्रीमती अनीता भदेल सहित क्षेत्र के नागरिकों द्वारा विभिन्न स्थानों पर तोरण द्वार बनाकर भगवान श्री जगन्नाथ का भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा मार्ग में अनेक स्थानों पर आरती एवं पुष्पवर्षा की भी व्यवस्था रहेगी।
रथ यात्रा के दौरान पुष्कर के विद्वान आचार्य ओम प्रकाश जी शास्त्री एवं अन्य विद्वान आचार्य द्वारा जगन्नाथ भगवान का महा अभिषेक पुष्प अर्चन, तुलसी अर्चन, कमल पुष्प अर्चन दोपहर 1:30 बजे रहेगा एवं रथ यात्रा शाम को 5:30 बजे आरंभ होगी l
रथ यात्रा में श्रद्धालु भगवान श्री जगन्नाथ के पावन रथ को खींचकर पुण्य लाभ अर्जित कर सकेंगे। मान्यता है कि भगवान के रथ को खींचने का सौभाग्य प्राप्त होना अत्यंत शुभ एवं मंगलकारी होता है।
रथ यात्रा का उद्देश्य केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति एवं सनातन मूल्यों का जन-जन तक प्रसार करना है। वर्ष 2022 से आदर्श नगर क्षेत्र में भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इस यात्रा की मूल भावना यह है कि नगर के प्रत्येक क्षेत्र में निवास करने वाले श्रद्धालुओं को भगवान श्री जगन्नाथ के पावन रथ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो तथा वे इस दिव्य परंपरा से जुड़ सकें।
यह रथ यात्रा केवल आस्था का उत्सव नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं एवं संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है। हमारा प्रयास है कि युवा पीढ़ी भारतीय संस्कृति से प्रेरित होकर अपने जीवन में नैतिकता, सेवा, श्रद्धा एवं संस्कारों को आत्मसात करे तथा सनातन परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय सहभागी बने।

उमेश गर्ग
श्री वृंदावन यात्रा ग्रुप, अजमेर
मो.: 9829793705

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!