सराधना स्काउटिंग को वार्षिक अधिवेशन में मिला सम्मान

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ पीसांगन के ग्रुप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराधना के स्काउट ट्रेनिंग काउंसलर रामदेव कालेल को स्काउटिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वार्षिक अधिवेशन पुष्कर घाटी में सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य है कि कालेल के नेतृत्व में सराधना के 5 स्काउट्स को राज्यपाल महोदय द्वारा जगतपुरा जयपुर में सम्मानित किया गया , 6 स्काउट ने माउंट आबू में राष्ट्रपति प्रशिक्षण शिविर भाग लिया व 9 स्काउट ने राष्ट्र कथा शिविर प्रांसला ( गुजरात ) में भाग लिया । आर एन रावत ने बताया कि 26 स्काउट ने राज्य पुरस्कार , 5 1 स्काउट ने तृतीय सोपान , 8 गाइड ने तृतीय सोपान , 8 स्काउट ने जिला रैली , 12 स्काउट ने जिला अनुसूचित जाति शिविर , 10 स्काउट ने प्रकृति अध्ययन शिविर ,51 स्काउट ने वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान , 101 स्काउट व गाइड ने मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान, 100 स्काउट गाइड भ्रमण , 150 स्काउट ने गणतंत्र दिवस रैली ,तिरंगा रैली , एस आई आर जनचेतना रैली , पर्यावरण संरक्षण रैली , स्वदेशी संकल्प रैली, स्वच्छता जन अभियान रैली, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान जागरण रैली , दीपदान महोत्सव, अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस रैली , स्वच्छता महाभियान सहित वर्ष भर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। स्काउट्स की उपलब्धियों के लिए जिला संगठन आयुक्त नरेंद्र खोरवाल, स्काउट प्रधान नेमीचंद खबिया , सचिव नन्द किशोर वैष्णव ने हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!