अजमेर :व्यावसायिक शिक्षा की स्थिति सुधारने हेतु राजस्थान के समस्त व्यावसायिक प्रशिक्षक 22 जुलाई 2026 (बुधवार) को ठेका प्रथा / वर्तमान टेंडर प्रणाली समाप्त कर स्थायी पॉलिसी बनाने पर जोर देने के क्रम में सभी व्यावसायिक शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।जिला अध्यक्ष आर एन रावत ने बताया की अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के बावजूद माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के महत्वाकांक्षी ‘कौशल भारत – कुशल भारत (Skill India Mission)’ अभियान को जमीनी स्तर पर अपेक्षित मजबूती नहीं मिल पा रही है।
व्यावसायिक प्रशिक्षक वर्षों से ठेका प्रथा/टेंडर व्यवस्था के कारण असुरक्षा और अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं, जिसका सीधा प्रभाव विद्यार्थियों की गुणवत्तापूर्ण कौशल शिक्षा और स्किल इंडिया मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर पड़ रहा है।बार बार टेंडर प्रकिया से न विधार्थियो को फायदा है न ही शिक्षकों को शिक्षा विभाग में ठेका प्रथा की जगह स्थायी पॉलिसी बनाने हेतु
22 जुलाई को शहीद स्मारक पर राजस्थान के समस्त व्यावसायिक प्रशिक्षक धरना करेंगे और सद्बुद्धि यज्ञ करगे
संभाग अध्यक्ष दीपक वैष्णव ने बताया हमारी मांग है कि व्यावसायिक प्रशिक्षकों को ठेका प्रथा से मुक्त कर स्थायी एवं पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए,
ताकि प्रधानमंत्री जी के ‘कौशल भारत – कुशल भारत’ के संकल्प को राजस्थान में प्रभावी रूप से साकार किया जा सके।”
और स्किल इंडिया मिशन अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकें।