आम आदमी पार्टी ने सदस्यता अभियान को गति देने की बनाई रणनीति

राजसमंद, 26 जुलाई। आम आदमी पार्टी, राजसमंद की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जिला कलेक्ट्री परिसर के समीप आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान नैनपुरिया निवासी जटाशंकर राव ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश सचिव अमित वर्मा के नेतृत्व में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गिरधारी लाल चंदेल ने उन्हें पार्टी की टोपी एवं मफलर पहनाकर पार्टी परिवार में स्वागत किया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार, 27 जुलाई 2026 को नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र में डोर-टू-डोर जनसंपर्क एवं सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से आमजन तक पार्टी की नीतियों, जनहित के कार्यों एवं संगठन की विचारधारा को पहुँचाया जाएगा। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
बैठक में संगठन विस्तार, नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपने, विधानसभा स्तर पर संगठन को सक्रिय बनाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव अमित वर्मा, जिला अध्यक्ष गिरधारी लाल चंदेल, जिला उपाध्यक्ष कालूराम कुमावत, जिला संगठन महासचिव पप्पू लाल कीर, नाथद्वारा विधानसभा अध्यक्ष धर्मेश चंदेल, जिला सोशल मीडिया इंचार्ज कपिल जैन सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जारीकर्ता:
पप्पू लाल कीर 
जिला संगठन महासचिव
आम आदमी पार्टी, राजसमंद
error: Content is protected !!