पवित्र श्रावण मास प्रारंभ होने वाला है । तीर्थ गुरु पुष्कर राज से नियमित कावड़ यात्री कावड़ लेकर अजमेर और दूरदराज तक जाते हैं। अधिकांशतः कावड़ियों का पुष्कर घाटी से गुजरने का समय रात्रि या प्रातः काल जल्दी का होता है। घाटी में पैदल मार्ग पर जगह-जगह सघन झाड़ियां ,कांच की टूटी बोतले, कांटे ,कंकर – पत्थर आदि फैले हुए होते है । सावन माह मे महादेव अराधना मे जा रहे कावडियों के पुष्कर घाटी पैदल मार्ग को विगत 12 वर्षो से टीम द्वारा साफ किया जाता रहा है । इसी क्रम में आज प्रातः 7 बजे से साथियो ने 5 घण्टे श्रमदान कर साफ सुथरा बनाया । सघन झाडीयों की सफाई हेतु जेसीबी का उपयोग किया गया। झाडीयो व गंदगी की अधिकता के कारण आगामी चार दिनो तक सेवा जारी रहेगी।