एमडीएस विश्वविद्यालय में प्रवेश काउंसलिंग आज

रोजगारोन्मुखी, नवाचार आधारित एवं कौशल विकास पाठ्यक्रमों में प्रवेश का सुनहरा अवसर

अजमेर, 26 जुलाई। महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुखी उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए विभिन्न स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), सर्टिफिकेट एवं पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु 27 जुलाई 2026 को काउंसलिंग आयोजित करेगा। यह काउंसलिंग विश्वविद्यालय के संबंधित विभागों में कार्यालय समय के दौरान आयोजित की जाएगी।

विश्वविद्यालय के प्रवेश संयोजक प्रो. सुभाष चंद्र ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप विश्वविद्यालय द्वारा वर्तमान समय की आवश्यकताओं, उद्योग जगत की मांग तथा रोजगार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए अनेक नवाचार आधारित एवं कौशल उन्मुख पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक दक्षता एवं बेहतर करियर अवसर प्रदान करना है।

उन्होंने बताया कि स्नातक स्तर पर सिंधी सर्टिफिकेट प्रोग्राम, B.Sc. Naturopathy and Yogic Science, Yoga Instructor Course, Birding Certificate Course, AI एवं Cyber Security Certificate Course, B.Sc. Environmental Science, B.Pharma, D.Pharma तथा B.Sc. Food Science and Nutrition जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

इसी प्रकार स्नातकोत्तर स्तर पर एम.एससी. जूलॉजी, बॉटनी, पर्यावरण विज्ञान, खाद्य एवं पोषण, भूगोल, गणित, माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, केमिस्ट्री एवं अप्लाइड केमिस्ट्री, रिमोट सेंसिंग एवं जियो-इन्फॉर्मेटिक्स, एम.कॉम. (IAFM एवं ABST), एम.टेक. कंप्यूटर साइंस, MCA, MCA Data Science, एम.ए. हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, लाइब्रेरी साइंस, राजनीति विज्ञान, जनसंख्या अध्ययन, सोशल वर्क, संस्कृत वैदिक वाङ्मय, योग स्टडीज एवं थेरेपी मैनेजमेंट, पत्रकारिता एवं जनसंचार तथा MBA (Service Management एवं Executive Programme) सहित अनेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के अवसर उपलब्ध हैं।

इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय में डिजास्टर मैनेजमेंट, इंडस्ट्रियल सेफ्टी एंड हेल्थ, खाद्य एवं पोषण, एनवायरमेंटल लॉ तथा योग एजुकेशन सहित विभिन्न विषयों में पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं।

प्रो. सुभाष चंद्र ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि 27 जुलाई को संबंधित विभागों में आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर काउंसलिंग में भाग लें | उन्होंने कहा कि महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा, अनुसंधान, कौशल विकास एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनुकूल शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!