कांवड़ यात्रा से पहले बदहाल अजमेरदृपुष्कर मार्ग, क्या प्रशासन किसी हादसे का इंतजार कर रहा है?
सावन माह में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए हजारों शिवभक्त एवं कांवड़िये अजमेर से पुष्कर तक नंगे पैर यात्रा करेंगे, लेकिन अजमेर-पुष्कर मार्ग की जर्जर सड़क श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। जगह-जगह गहरे गड्ढे, उखड़ी सड़क और बाहर निकली कंक्रीट किसी भी समय सदैव दुर्घटना का कारण बन सकती है। यह मार्ग केवल श्रद्धालुओं के लिए ही नहीं, बल्कि प्रतिदिन हजारों वाहन चालकों के लिए भी महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है।यदि समय रहते सुधार कार्य नहीं हुआ तो किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी किसकी होगी?
जनहित में प्रमुख मांगें
अजमेर-पुष्कर मार्ग के गड्ढों की तत्काल मरम्मत की जाए।
कांवड़ यात्रा से पूर्व पूरे मार्ग को समतल एवं सुरक्षित बनाया जाए।
पुलिस, चिकित्सा, पेयजल एवं प्राथमिक उपचार की विशेष व्यवस्था की जाए।
किसी हादसे का इंतजार किए बिना तत्काल प्रभाव से कार्य शुरू किया जाए।
आपका अपना
राजेश टंडन
वरिष्ठ अधिवक्ता, अजमेर
पूर्व उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड
जयपुर, अजमेर (राजस्थान)