पार्श्वनाथ चिकित्सालय एवं शोध संस्थान ब्यावर के नवनियुक्त मंत्री वीर रतनसिंह मेहता का महावीर इंटरनेशनल रॉयल ब्यावर द्वारा गरिमामय एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह में ज़ोन सचिव वीर रूपेश कोठारी, रॉयल चेयरमैन वीर अशोक पालड़ेचा, सचिव वीर अभिषेक नाहटा,वीर दीपक बाबेल ने वीर रतन सिंह मेहता का माला, दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
स्वागत समारोह के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल के सेवाभावी सदस्य वीर रतन सिंह मेहता लंबे समय से संगठन के समर्पित, कर्मठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उनकी निष्ठा, कार्यशैली एवं जनसंपर्क को देखते हुए उन्हें पार्श्वनाथ चिकित्सालय ब्यावर का मंत्री पद जैसे महत्वपूर्ण दायित्व से नवाज़ा गया है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में चिकित्सालय का नाम जिले में सर्वोच्च स्तर पर होगा तथा चिकित्सालय की गतिविधियों को नई ऊर्जा एवं गति मिलेगी।
इस अवसर पर वीर रतन सिंह मेहता ने महावीर इंटरनेशनल राॅयल के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन से चिकित्सालय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने हेतु सतत प्रयत्नशील रहेंगें
वीर अभिषेक नाहटा-सचिव
महावीर इन्टरनेशनल राॅयल ब्यावर