श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की वर्षा कालीन गोठ (पिकनिक) एवं आमसभा 16 अगस्त रविवार को

संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संस्था के सभी लोग 16 अगस्त को प्रातः 7:30 बजे सिने वर्ल्ड, हरि भाऊ उपाध्याय नगर के पास एकत्रित होकर 8:00 बजे वहाँ से प्रस्थान करेंगे तथा खरेखड़ी रोड़, पुष्कर में साईं धाम मन्दिर में दर्शन करेंगे यह अति सुंदर दर्शनीय एवं रमणिक स्थल है l यहाँ से सभी पुष्कर के आगे नांद गांव में ककडेश्वर मकडेश्वर महादेव मन्दिर, नंदा भवानी मन्दिर सहित विभिन्न प्राचीन मंदिरों में दर्शन करेंगे l

नांद गांव में पंचायत समिति भवन में अल्पाहार, आमसभा (साधारण सभा की बैठक), दिन भर का कार्यक्रम भजन, गीत संगीत, मनोरंजन, गेम्स आदि होंगे तथा सांय लगभग 5:00 बजे भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन होगा उसके पश्चात सभी अजमेर के लिए प्रस्थान करेंगे l

अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बस की व्यवस्था की गयी है, जो सदस्य अपने साधन से चलना चाहें तो वे अपने साधन से भी चल सकते हैं l इस कार्यक्रम में संस्था सदस्य अपने परिवारजनों या अन्य गेस्ट को भी शामिल कर सकते हैं l

 

शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद

अध्यक्ष

9414280962,7891884488

error: Content is protected !!