आज का राशिफल व पंचांग : 7 अगस्त, 2026, शुक्रवार

आज और कल का दिन खास
07 अगस्त 2026 : रवींद्र नाथ टैगोर जी की पुण्यतिथि आज।
07 अगस्त 2026 : हैंडलूम दिवस आज।
07 अगस्त 2026 : गुरु हरकिशन जी की जयंती आज। (प्राचीन मत से)
08 अगस्त 2026 : श्री नाथ हांडी उत्सव कल ।
08 अगस्त 2026 : गुरु तारा उदय कल।
आज का राशिफल
******************
7 अगस्त, 2026, शुक्रवार
————————————
मेष राशि : आज सुबह से ही किसी नई सोच को लेकर आपके अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार होगा। आज के दिन के महत्व को समझते हुए इसके लाभ उठाने के अवसर से न चूकें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृषभ राशि : आपका आज का दिन व्यस्ततापूर्वक बीतेगा। सभी अधूरे कार्य पूर्ण होने का योग है। व्यवसाय हो या नौकरी सभी कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न होंगे।
मिथुन राशि : आज भाग्य का साथ पाएंगे तो सभी कार्य बनते जाएंगे। उपाय करके ही कार्य की शुरुआत करें तभी कार्य में आने वाली बाधाएं दूर करने में सफल रहेंगे।
कर्क राशि : आज वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। आज बिना सोच-विचार के कोई कार्य न करें।
सिंह राशि : आज आपको आपके जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, उनकी राय पर ध्यान दें। भावनात्मक संबंध स्थापित हो सकते हैं।
कन्या राशि : आज विरोधियों की आलोचना के प्रति ध्यान न दें। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, अचानक कोई शुभ सूचना प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा।
तुला राशि : आज आपकी योग्यता के अनुसार मान-सम्मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की ओर से सुख की प्राप्ति होगी। यात्रा में सफलता के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि : आज आपकी मानसिक प्रवृत्ति नकारात्मक रहेगी। क्रोध एवं आवेश से बचें। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से बचें तभी दिन की शुभता प्राप्त कर पाएंगे।
धनु राशि : आज का दिन शुभ रहेगा। आप आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात यादगार रहेगी, यात्रा मंगलमय रहेगी, कार्य पूर्ण होंगे।
मकर राशि : अचानक धन लाभ के योग हैं। आज कोई नया कार्य या प्रोजेक्ट शुरू करना लाभदायक रहेगा। मौके बार-बार आपके दरवाजे पर दस्तक नहीं देंगे इसलिए अवसर का सही दिशा में इस्तेमाल करने से लाभ मिलेगा।
कुम्भ राशि : आज सोचा हुआ कार्य पूर्ण होगा। आज कार्य सिद्धि का दिन है। मन और चित्त दोनों से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे, मानसिक भार आज हल्का रहेगा।
मीन राशि : आज धन के अपव्यय का योग है, किसी को उधार न दें। यात्रा करने से परहेज करें, मानसिक तनाव से बचें, असंतोष छोड़कर आत्मसंतोषी बनें।
आज का पंचांग
===========
7 अगस्त 2026, शुक्रवार
*********************
तिथि  नवमी 04:39 PM आगे – दशमी
नक्षत्र    कृत्तिका 06:43PM
आगे – रोहिणी
करण  तैतिल, 05:49 AM,
गर  04:39 PM आगे – विष्टि, बव
पक्ष    कृष्ण
योग  वृद्धि,  12:10 PM,       आगे – घ्रुव, व्याघात
वार          शुक्रवार
सूर्योदय         05:45 AM
सूर्यास्त         07:07 PM
चन्द्रमा   वृषभ
राहुकाल  10:46 AM – 12:26 PM
विक्रमी संवत्  2083
शक सम्वत  1948
मास अमांत     आषाढ
मास पूर्णिमांत  श्रावण
शुभ मुहूर्त
अभीजित  11:59 AM – 12:53 PM
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!