अग्रवाल समाज अजमेर की कार्यसमिति की बैठक संपन्न

संस्था के भावी कार्यक्रमों के बारे में लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय

अजमेर 10 अगस्त / अग्रवाल समाज अजमेर की कार्यसमिति की बैठक संस्था अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल की अध्यक्षता में बजरंगगढ़ चौराहे के पास एक रेस्टोरेंट में आयोजित की गयी जिसमें संस्था के भावी कार्यक्रमों के बारे में विचार विमर्श कर अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये l
संस्था अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल व महासचिव सतीश बंसल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का शुभारंभ संस्था के मुख्य संरक्षक रमेशचंद अग्रवाल, हनुमान दयाल बंसल व अशोक पंसारी तथा अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल व महासचिव सतीश बंसल ने अग्रसेन भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वालित कर किया l
महासचिव सतीश बंसल न गत कार्यसमिति की बैठक के कार्यवाही विवरण का पठन किया जिसकी  सभी ने पुष्टि की l
कोषाध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल ने संस्था का वर्ष 2025 – 26 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जिसका सभी ने अनुमोदन किया l
संस्था के भावी कार्यक्रमों के तहत 20 सितम्बर को अग्रवाल समाज अजमेर की वर्षाकालीन गोठ व वार्षिक भ्रमण कार्यक्रम बाबा रामदेव मन्दिर, पुष्कर रोड़ में करने, नवंबर माह में गंगा सागर व जगन्नाथ पूरी की धार्मिक यात्रा करने तथा 10 मार्च 2027 को अग्रवाल समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया l धार्मिक यात्रा कार्यक्रम के मुख्य संयोजक शैलेंद्र अग्रवाल व रमेशचंद मित्तल ने कार्यक्रम की जानकारी दी तथा सामूहिक विवाह कार्यक्रम के मुख्य संयोजक शैलेंद्र अग्रवाल व रामचरण बंसल ने इस कार्यक्रम की जानकारी दी बैठक में निर्णय लिया गया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने वाले वर व  वधु पक्ष से इक्कीस इक्कीस हजार रुपये पंजीकरण शुल्क लिया जायेगा l अजमेर के अग्रवाल बंधुओं की अग्र जनगणना  कराने हेतु इस कार्यक्रम के संयोजक अनुपम गोयल व भारतेश मंगल ने इस कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी l
समाज के एक व्यक्ति की बालिका की उच्च शिक्षा हेतु प्राप्त आवेदन पत्र पर विचार विमर्श कर सहायता करने का निर्णय लिया गया l
बैठक में संस्था के मुख्य संरक्षक रमेशचंद अग्रवाल, हनुमान दयाल बंसल व अशोक पंसारी, संरक्षक उमेशचंद गुप्ता,  जंवरीलाल बंसल, कमल किशोर गर्ग, गिरधर गोपाल गोयल, व विनय गुप्ता, अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, महासचिव सतीश बंसल, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल, महिला शाखा अध्यक्ष श्रीमती संतोष बंसल, पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंसल, सचिव अनिल कुमार मित्तल, कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट गणेशीलाल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद मित्तल, रामचरण बंसल, अजय अग्रवाल, श्रीमती अनिता बंसल, श्रीमती रेणु मित्तल, शिवशंकर अग्रवाल, श्रीमती पारुल अग्रवाल, दिनेश प्रणामी, रोहित बंसल, श्रीमती नीलम अग्रवाल, पंकज गुप्ता, व अशोक गोयल, विशेष आमन्त्रित सदस्य जगदीश चंद ऐरन, नवल किशोर गोयल, रमेशचंद मित्तल, श्रीमती माधुरी कंदोई, अनिल सिंघल, अतुल गुप्ता, बंशीलाल अग्रवाल, ओमप्रकाश गर्ग गोटा वाले, श्रीमती सुशीला बिंदल, श्रीमती उषा बंसल, अशोक गोयल, कमलेश सिंहल, ललित डीडवानिया, प्रकाशचंद गोयल, राजकुमार गर्ग, रमेशचंद अग्रवाल, संदीप बंसल, विनोद अग्रवाल, श्रीमती माला गुप्ता, सुभाष चंद अग्रवाल व राधेश्याम गर्ग, क्षेत्रीय सचिव रामावतार बंसल, निखिल अग्रवाल, राकेश टकसाली, चंद्रनारायण अग्रवाल, मदन मोहन अग्रवाल, बुद्धि प्रकाश अग्रवाल, गोपाल हरि गोयल, अनिल गर्ग, देवेंद्र कुमार गुप्ता, अनुराग गर्ग, श्रीकांत गुप्ता, सुरेशचंद् मित्तल, अजय गोयल व सुधीर बाबू मित्तल आदि पदाधिकारी मौजूद थे l

सतीश बंसल
महासचिव
9414002423

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!