सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य, राजा सम्प्रति, राजा कुमारपाल, रानी अब्बाका
अजमेर 10 अगस्त – नाका मदार स्थित जिन शासन तीर्थ क्षेत्र पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में भारतीय जैन मिलन, आदिनाथ शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर प्रकाश जैन पाटनी के नेतृत्व में मुनि श्री निष्पक्ष सागर जी महाराज एवं मुनि श्री निस्पृह सागर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर जैन सम्राटों के पोस्टर एवं पुस्तिका का विमोचन करवाया।
इस अवसर पर वीर प्रकाश जैन पाटनी ने बताया कि इस वर्ष भारतीय जैन मिलन के प्राइम प्रोग्राम में जैन सम्राटों के जीवन को प्रकाशित कर उन्हें ‘‘जैन गौरव’’ के रूप में स्थापित किया जाएगा। जैन धर्म में बहुत से सम्राट हुए हैं। इस वर्ष सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य, राजा सम्प्रति, राजा कुमारपाल एवं रानी अब्बाका के जीवन के बारे में जानकारी देने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि आने वाली पीढ़ी को गर्व हो सके।
शिक्षण संस्थानों में व्याख्यान के साथ-साथ प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की जाएंगी। पुस्तिका में सचित्र वर्णन किया गया है।
इस अवसर पर वीर मदनलाल बाफना, वीर विजय पोखरणा, वीर मनीष सेठी, वीर राजेंद्र पाटनी, वीर महेंद्र काला, वीर प्रकाश गंगवाल, वीर अशोक पहाड़िया, वीर ललित जैन, वीर राकेश मामा, वीर प्रदीप पाटनी, वीर विजय जैन पालीवाल, वीर सुनील जैन, वीर नथूलाल जैन, वीर रविंद्र सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
(प्रकाश जैन)
मो. 9829332777