अजमेर, 10 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा शिक्षा विभाग और कॉलेज शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य के 13 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया है।आयोग सचिव ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रमानुसार साक्षात्कार 17 अगस्त 2026 से शुरू होकर 25 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।
_*साक्षात्कार कार्यक्रम*_
_*सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती (सहायक आचार्य – 2024:*_
रेडियोडायग्नोसिस (ब्रॉड स्पेशियलिटी): 17 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक
न्यूरोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी): 21 अगस्त 2026
न्यूरो सर्जरी (सुपर स्पेशियलिटी): 24 व 25 अगस्त 2026
सुपर स्पेशियलिटी– नेफ्रोलॉजी, प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी, यूरोलॉजी, और ब्रॉड स्पेशियलिटी – रेडिएशन ऑन्कोलॉजी/रेडियोथेरेपी: 24 अगस्त 2026
सुपर स्पेशियलिटी– सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, और पीडियाट्रिक सर्जरी: 25 अगस्त 2026
_*सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग ) भर्ती- 2025:*_
जूलॉजी: 20 व 21 अगस्त 2026
होम साइंस: 20 अगस्त 2026
फिलॉसफी (अंतिम चरण): 20 अगस्त 2026
साक्षात्कार के समय समस्त अभ्यर्थी स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटो युक्त मूल पहचान पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण पत्र में फोटो प्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथा समय अपलोड कर दिए जाएंगे।