ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ कांग्रेस के ‘आपके द्वार’ अभियान का भव्य स्वागत

व्यापारियों से घर-घर संपर्क कर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील

अजमेर, 12 अगस्त। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में 6 अगस्त से 14 अगस्त तक चलाए जा रहे ‘कांग्रेस आपके द्वार’ जनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार को शहर के विभिन्न बाजारों और प्रमुख क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर एवं दुकान-दुकान जाकर जनसंपर्क किया।

आज प्रातः 10 बजे से मदार गेट, क्लॉक टावर, थाना केसरगंज, उसरी गेट, डिग्गी चौक, कवंडसपुरा, मदार गेट सहित विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का व्यापारियों एवं आमजन द्वारा ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने व्यापारी बंधुओं से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं तथा आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को समर्थन एवं वोट देने की अपील की।

‘कांग्रेस आपके द्वार’ अभियान का उद्देश्य आमजन के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाना है। कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर आरटीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर, अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, अजमेर शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता, उपाध्यक्ष फखरे मोईन, नोरत गुर्जर, नवीन कच्छावा, नितिन जैन, अमित गर्ग ईश्वर टहलीयानी, हेमंत जोधा,विशाल सिंह,चंदू पालीवाल, अनिल खंडेलवाल,सुमित मित्तल,ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, लक्ष्मी धौलखेड़िया, पार्षद नुकूल खंडेलवाल, हिमांशु गर्ग, वसीम खान, आरिफ खान, मुकेश डेनवाल, ललित गुर्जर, उदय गुप्ता, भरत धौलखेड़िया, गिरीश पंवार, सुनील कैन, हेमराज खारोलिया,ऋषभ मेघवंशी , नीरू दोसाया, उमेश शर्मा, सत्येंद्र गुप्ता, अजय गुप्ता,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शैलेश गुप्ता
प्रवक्ता
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!