रेलवे द्वारा त्यौहारों पर मदार-नारनौल-मदार प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09639, मदार-नारनौल प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.08.26 से 24.09.26 तक (41 ट्रिप) मदार से प्रतिदिन 04.30 बजे रवाना होकर 09.15 बजे नारनौल पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09640, नारनौल-मदार प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.08.26 से 24.09.26 तक (41 ट्रिप) नारनौल से प्रतिदिन 16.20 बजे रवाना होकर 22.35 बजे मदार पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, नरैना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भागेगा, नीमकाथाना, मांवडा, डाबला व निजामपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 07 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 09 डिब्बे होगे।