हरियालो राजस्थान अभियान के तहत मित्तल हॉस्पिटल में पौध वितरण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

अजमेर, 13 अगस्त। राजस्थान सरकार के हरियालो राजस्थान अभियान के तहत मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, पुष्कर रोड परिसर में गुरुवार को पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर सवा 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में हॉस्पिटल प्रबंधन एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए चिकित्सकों, नर्सिंग एवं हाउसकीपिंग स्टाफ सहित मरीजों और उनके परिजनों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए।
हॉस्पिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एसके जैन ने कहा कि राजस्थान को हरा भरा बनाए रखने का दायित्व केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमें प्रतिदिन सजग रहना होगा। आसपास का वातावरण स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित होगा, तभी हम स्वस्थ रह सकेंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी बेहतर भविष्य सुनिश्चित कर पाएंगे।
जैन ने हॉस्पिटल के प्रत्येक कर्मचारी से आह्वान किया कि वे अपने निवास अथवा किसी सुरक्षित स्थान पर अपने एवं अपने प्रियजनों के नाम से पौधा लगाएं। साथ ही पौधे के वृक्ष बनने तक उसकी नियमित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का अभियान न होकर निरंतर चलने वाला सामाजिक दायित्व होना चाहिए। हॉस्पिटल के संरक्षक मुन्नालाल मित्तल, अनिल मित्तल ने राजस्थान में हरित क्रांति की ओर इस लक्ष्य के लिए शुभकामनाएं दी। निदेशक सुनील मित्तल, डॉ दिलीप मित्तल, मनोज मित्तल, डॉ चक्रपाणि मित्तल एवं सार्थक मित्तल ने कार्मिकों से पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन अपनाने को प्रेरित किया और अभियान की सफलता की कामना की।
कार्यक्रम में मीठी नीम, कनेर, नागचंपा, चमेली सहित विभिन्न पुष्प एवं फलदार पौधों का वितरण किया गया। हॉस्पिटल परिसर में आयोजित इस पहल के माध्यम से मरीजों एवं उनके परिजनों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर वाइस प्रेसिडेंट सीए डॉ. श्याम सोमानी, डिप्टी जनरल मैनेजर विजय रांका, कमर्शियल मैनेजर अमित मित्तल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद विजयवर्गीय, वीपीओ डॉ. विद्या दायमा, नर्सिंग अधीक्षक राजेन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ जनसम्पर्क प्रबंधक अशोक बैजल, संतोष कुमार गुप्ता, युवराज पाराशर,  सहायक जनसंपर्क अधिकारी नितेश भारद्वाज, जयदीप सोनी, मनीष गुप्ता, एडमिनिस्ट्रेटर आनंद शर्मा सहित हॉस्पिटल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!