19 अगस्त से 25 अगस्त तक होंगे खेलकूद, संगोष्ठियां व दीपदान
मुख्य कार्यक्रम 23 अगस्त को स्मारक पर
अजमेर 13 अगस्त, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती के अवसर पर 19 से 25 अगस्त तक पांरपरिक खेलकूद, महापुरूषों के शौर्य पर संगोष्ठियां, दीपदान, हिंगलाज माता पूजन, देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक हरिभाउ उपाध्याय नगर अजमेर स्थित स्मारक पर किये जायेगें। पूर्व महापौर सम्पत सांखला की अध्यक्षता में रसोई बैक्विट हॉल, स्वामी कॉम्पलेक्स पर बैठक आयोजित की गई।
समन्वयक महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि जयंती पर पारंपरिक खेलकूद 19 व 20 अगस्त को वीरांगनायें सूर्यकुमारी व परमल के नाम से सतोलिया व खो खो प्रतियोगितायें, 21 अगस्त को राणा रतनसिंह के शौर्य पर लोहागल स्थित राजवंश हॉल में संगोष्ठी, जिसके संयोजक विक्रम सिंह रहेगें। 22 अगस्त को रूपलो कोल्ही की बलिदान दिवस पर स्मारक पर प्रातः 10 बजे संगोष्ठी, 23 अगस्त को प्रातः 9 बजे स्मारक पर देशभक्ति गायन, मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम, 24 अगस्त को सांयकाल दीपदान व पूजन, 25 अगस्त को प्रातः 8.30 बजे जयंती पर श्रृद्धासुमन अर्पित किये जायेगें।
बैठक में कवंलप्रकाश किशनानी, विनीत लोहिया, किशोर कुमार मारोठियॉ, शिव प्रसाद गौतम, चन्द्रभान प्रजापति, पुरूषोतम तेजवाणी, रमेश एच. लालवाणी, भैरू गुर्जर, महेश टेकचंदाणी, दुर्गाप्रसाद शर्मा, मुकेश खींची, शैलेन्द्र सिंह परमार सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सभी कार्यक्रमों में नगर निगम, अजमेर विकास प्राधिकरण, पर्यटन विभाग, भारतीय सिन्धु सभा, सिन्धु शोध पीठ म.द.स. विश्वविद्यालय, सिन्ध इतिहास व साहित्य शोध संस्थान एवं समारोह समिति का सहयोग रहता है।
कंवल प्रकाश किशनानी
मो. 9829070059