अजमेर, 14 अगस्त। स्वाधीनता दिवस-2026 की पूर्व संध्या पर जवाहर रंगमंच में देशभक्ति पूर्ण गीतों से सजा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ द्वारा मतदाता शपथ दिलाई गई।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री गोविन्द नारायण शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ द्वारा मतदाता शपथ दिलाई गई। साथ ही मैं भारत हूं गीत द्वारा मतदाताओं को अपने मत के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विभाजन विभीषिका की स्मृति में मौन रखा गया। एचकेएच विद्यालय के बैंड ड्रम ने राष्ट्रगान की धुन की शानदार प्रस्तुति दी। शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पारितोषिक वितरण किया गया।
कार्यक्रम में राजकीय कन्या बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरानी मंडी की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत वंदेमातरम् गाया गया। श्री कार्तिक ने हिंदुस्तान मेरी जान शीर्षक से कविता की प्रस्तुति दी। सोफिया सीनियर सैकेंडरी स्कूल द्वारा तेरा हिमालय आकाश छूले और मीनू मनोविकास स्कूल द्वारा मेरे देश की धरती, ओ देश मेरे पर नृत्य किया गया। राजकीय कन्या बाल उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरानी मंडी द्वारा तुझे नमामि और राजकीय सावित्री बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा एक बनेगा हिंदुस्तानी पर सामूहिक नृत्य हुआ। शुभदा स्पेशल वर्ल्ड द्वारा संदेशे आते है पर सामूहिक नृत्य पेश किया गया। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रामनगर द्वारा इंडिया वाले और सेंट मैरिज कॉन्वेंट स्कूल द्वारा मिट्टी की कसम पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन स्कूल द्वारा सूरमा और रयान इंटरनेशनल स्कूल द्वारा जय हो गीत पर शानदार सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति की गई। हरिसुंदर बालिका स्कूल द्वारा सुबह की ठंडी हवा पुकारे और स्वामी सर्वानंद स्कूल द्वारा उड़ जा उड़ जा आसमान की परी पर सामूहिक नृत्य किया गया। राजकीय बालिका मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय सुंदरविलास द्वारा मैं लड़ जाना और ईस्ट पॉइंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा तेरा हिमालय आकाश छूले पर सामूहिक नृत्य हुआ। मंगलचंद सखलेचा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मीरशाह अली द्वारा धरती धोरा री गाने पर हुई।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वंदना खोरवाल, उपखण्ड अधिकारी श्रीमती पद्मा देवी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रेमचन्द अजमेरा एवं श्रीमती दर्शना शर्मा, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक श्री चंद्रशेखर, अतिरिक्त प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती इंदिरा सोनगरा सहित सम्मानित नागरिकगण उपस्थित रहे। मंच संचालन श्रीमती वर्तिका शर्मा एवं श्रीमती दीपा द्वारा किया गया।
स्वाधीनता दिवस समारोह 2026
प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित
अजमेर, 14 अगस्त। स्वाधीनता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में शनिवार को उत्कृष्ट कार्य करने पर विविध क्षेत्रों की प्रतिभाओं तथा संस्थाओं को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
द्रोपदी देवी सांवरमल बालिका उमावि अजमेर की छात्रा रजनी सोलंकी ने कक्षा 10 (मा.शि.बोर्ड) में 99.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किये, रा.व.उ. संस्कृत विद्यालय सावर की छात्रा प्रीति सैन ने वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 2026 में संस्कृत मेरिट में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान, रा.उ.मा.वि. सिलोरा किशनगढ़ की छात्रा अमृता सैनी ने 12वीं कला वर्ग में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किये, पीएम श्री रा.उ.मा.वि. केकड़ी के छात्र आदर्श जैन ने 12वीं वाणिज्य वर्ग में 93.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, पीएम श्री रा.उ.मा.वि. सरवाड़ के छात्र सूरजमल माली ने 12वीं विज्ञान वर्ग में 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, पीएम श्री रा.उ.मा.वि. केकड़ी की छात्रा मधुबाला धाकड ने 12वीं कृषि संकाय में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, राबाउमावि केकड़ी की छात्रा तनिषा जांगिड ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया जाएगा।
सेंट मेरीज कान्वेन्ट स्कूल की साक्षी खिलानी को 69वीं राष्ट्रीय स्तरीय विद्यालयी खेलकूद लॉन टेनिस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर, पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रम संख्या 2 के श्री वैभव सिहं को 69वीं एसजीएफआई तायक्वाण्डों प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त करने पर, सोफिया सी.सै. स्कूल की गर्विता को इण्डिया नेशनल चैम्पियनशिप इन्दौर में सब जूनियर कैटेगरी में राष्ट्रीय स्तर पर कराटे की काते व कुमिते स्पर्धा स्वर्ण एवं रजत पदक मिलने पर तथा सोफिया सी.सै. स्कूल अजमेर की खुशी गुर्जर को वर्ष 2024-25 में सीबीएसई राष्ट्रीय स्तर की सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में भाग लेकर सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया जाएगा।
सार्वजनिक निर्माण विभाग की कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) सुश्री हर्षिता जैन को विभाग में चल रही विभिन्न योजनाओं के तहत फील्ड में सड़क/भवन निर्माण कार्यों का समय पर पूर्ण निष्ठा के साथ संपादन किया, उप निदेशक आयुर्वेद के वरिष्ठ सहायक श्री विजय पाल को योग दिवस एवं आरोग्य मेले में उत्कृष्ठ कार्य किया, कार्यालय सम्भागीय संस्कृत शिक्षाधिकारी के उप निरीक्षक श्री गोपाल दत्त शर्मा को संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ संस्कृत विद्यालयों में भामाशाहों द्वारा कक्षा कक्ष व विद्यालय भवन का निर्माण कार्य करवाया, क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला की वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी श्रीमती सुशीला को विष अनुभाग में उत्कृष्ठ कार्य, समयबद्ध परीक्षण प्रतिवेदन एवं न्यायिक प्रक्रिया में योगदान, जन स्वास्थ्य अभियान्ति्रकी विभाग के पंप चालक द्वितीय श्री बलवन्त सिहं को नसीराबाद पंप हाउस से एस.आर. 7 एवं एस.आर. 7 से अजमेर शहर एवं आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में जल वितरण व्यवस्था की सम्पूर्ण मॉनीटरिंग के साथ-साथ जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम पर सराहनीय कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा।
जल संसाधन विभाग के सहायक अभियन्ता श्री महेश कुमार पिंजानी को तकनीकी शाखा में विभिन्न योजनान्तर्गत प्राप्त तखमीनों, निविदाओं, डेविएशन व समयावधि प्रकरणों की जांच कर समयावधि में निस्तारण, जेएलएन मेडिकल कॉलेज की अतिरिक्त प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ आचार्य डॉ. दीपा थदानी को चार दशकों से स्वास्थ्य, समाज सेवा, महामारी नियन्त्रण और जन-जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान, कार्यालय उप निदेशक अभियोजन की प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती रक्षा शकीत को राजकीय कार्यों का सत्य निष्ठा एवं समय पर सम्पादित करने की कार्यशैली व कार्य करने की पहल, सहायता शाखा कलेक्ट्रेट के सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री विमल कुमार कुमावत को फसल खराबा मुआवजा, अतिवृष्टि सम्बन्धी कार्य, मुख्यमंत्री सहायता कोष के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण, तहसील अजमेर के सूचना सहायक श्री भरत मनवानी को समयबद्ध तरीके से सरकार को भिजवाये जाने वाली सूचनाओं का संकलन एवं 181 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों एवं सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों का त्वरित निस्तारण पर सम्मानित किया जाएगा।
तहसीलदार अजमेर श्री ओम सिहं लखावत को राजस्व एवं विभागीय कार्यों में दक्षता के साथ समन्वय, सम्पादन तथा शिविरों, जनगणना कार्य एवं एसआईआर में बेहतर प्रदर्शन पर, रा.उ.मा.वि. ओसवाल जैन पट्टी कटला के सहायक कर्मचारी श्री मुकेश कुमार माली को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में पूर्ण भागीदारी तथा जिला प्रशासन के विभिन्न आयोजनों में सराहनीय सेवायें प्रदान करने, रा.उ.मा.वि. राजगढ़ के विज्ञान के वरिष्ठ अध्यापक श्री विशाल कुमार निर्वाण को अंडर-19 वल्र्ड बॉक्सिंग फ्यूचर कप 2026 बैंकांक क्वालिफायर यूथ ओलम्पिक गेम्स 2026 में रेफरी/जज की भूमिका का निर्वहन करने, कोषालय अजमेर के सहायक कोषाधिकारी श्री महेश चन्द अग्रवाल को बिल शाखा का कुशलतापूर्वक पर्यवेक्षण के साथ-साथ राज्य स्तर पर समन्वय स्थापित कर बिल पारित करने की प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने, कमान अधिकारी-2 राज. नेवल यूनिट एनसीसी के एएनओ श्री दीपक भटनागर को अत्यन्त परिपक्व, ईमानदार एवं पेशेवर रूप से सक्षम एनसीसी एएनओ के रूप में कार्यरत होने पर सम्मानित किया जाएगा।
खनि अभियन्ता कार्यालय के कनिष्ठ सहायक श्री दलीप कुमार को नीलामी उपरान्त डेलिनियेटेड प्लॉटों से सम्बन्धित पत्रावलियों का समयबद्ध निस्तारण, जिला पूल के वाहन चालक श्री राजेन्द्र सिहं सांखला को निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया, जिला एवं सेशन न्यायालय की वरिष्ठ मुंसरिम श्रीमती उर्मिला शर्मा को न्यायिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य, जिला एवं सेशन न्यायालय के प्रोसेस सर्वर श्री पूरन सिहं को न्यायिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य, कलेक्ट्रेट अजमेर की कनिष्ठ सहायक ममता यादव को डाक पर््रबन्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य एवं प्राप्त डाक का समयबद्ध निस्तारण, जेएलएन हॉस्पीटल के नर्सिंग आफिसर श्री महिपाल भंवरिया को चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ठ सेवा कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा।
रा.प्रा.वि. केरिया के अध्यापक श्री कैलाश चंद चौधरी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य, रा.प्रा.वि. खुंडियों की ढाणी के अध्यापक श्री करतार सिहं गुगड़ को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (प.क.) डॉ. रामलाल चौधरी को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य, रा.उ.प्रा.वि. दांतरी के अध्यापक श्री संजय जैन को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य, किशनगढ़ के बीएलओ श्री सांवरलाल जाट को चुनाव कार्य हेतु बीएलओ के रूप में उत्कृष्ठ कार्य, उप निदेशक कृषि (रसायन) के कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक श्री विकास पाराशर को विभाग में प्राप्त होने वाले रासायनिक उर्वरकों का वैज्ञानिक निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण विश्लेषण कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा।
जेएलएन मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग अधिकारी श्री सुनील कुमार शर्मा को जेएलएन चिकित्सालय में विधानसभा हेल्पडेस्क पर पिछले 02 वर्षो से उत्कृष्ट कार्य करने, जेएलएन चिकित्सालय के सहायक आचार्य (न्यूरोलोजी) डॉ. पंकज सैनी को न्यूरोलोजी के रोगियों को तत्काल उपचार प्रदान कर राहत प्रदान कर रहे है, जेएलएन मेडिकल कॉलेज के सहायक आचार्य (ह्दय रोग) डॉ. प्रमोद कुमार पारीक को कुशल ह्दय रोग विशेषज्ञ, संवेदनशील चिकित्सक, स्नेहपूर्ण व्यवहार एवं समाजसेवा के प्रति समर्पण, उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा केन्द्र के स्वयंसेवक श्री सौरभ बुन्देल को जवाजा के काबरा गांव में छिपे एक पैंथर को 34 घण्टों के बाद बिना किसी जान-माल की हानि के सफलतापूर्ण पकडने पर सम्मानित किया जाएगा।
जेएलएन चिकित्सालय के सहायक लेखाधिकारी प्रथम श्री राजेश खत्री को राजकीय कार्यों का त्वरित निस्तारण, तहसील किशनगढ के सहायक कर्मचारी श्री शंकरलाल प्रजापत को तामिली रिपोर्ट से सम्बन्धित कार्य समय पर सम्पादित करना, नगर निगम अजमेर के फायरमैन श्री महावीर सिंह को अग्निशमन कार्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर राजकीय सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नगर निगम अजमेर के सफाई कर्मचारी श्री उम्मेद सिंह को राजकीय दायित्वों के निर्वहन मे उत्कृष्ट योगदान, थानाधिकारी साईबर अपराध अजमेर के प्रोग्रामर श्री देवेन्द्र कुमार सलोनी को जिला स्तर पर साईबर अपराध में निष्ठापूर्वक कार्य कर राजकीय सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, जिला आबकारी कार्यालय के सहायक कर्मचारी श्री अर्जुन सिंह को राजकीय दायित्वों को पूर्ण निष्ठा से संपादित कर राजकीय सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर सम्मानित किया जाएगा।
राजस्व मण्डल अजमेर के सहायक राजस्व लेखाधिकारी श्री चन्द्र प्रकाश टेलर को राजस्व लेखा शाखा का पर्यवेक्षण व अन्य कार्य निष्ठा से कर राजकीय सेवा क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान, राजस्व मण्डल अजमेर की पटवारी सुश्री गायत्री को डीआईएलआरएमपी शाखा एवं आरटीआई के कार्य कर राजकीय सेवा क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान, कार्यालय पुलिस अधीक्षक के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार शर्र्मा को विभाग द्वारा सौंपे गए कार्यो को निष्ठा से कर राजकीय सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीखेड़ा की व्याख्याता श्रीमती अंकिता पारीक को प्रशासनिक एवं निर्वाचन पुस्तिकाओं के प्रकाशन मे ंउत्कृष्ट योगदान पर सम्मानित किया जाएगा।
नगर निगम अजमेर की सहायक अभियंता सुश्री लक्षी शर्मा को निर्माण शाखा के कार्यो का प्रबंधन एवं पर्यवेक्षण कर राजकीय सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, जेएलएन चिकित्सालय के आचार्य (शिशु रोग विभाग) डॉ. जय प्रकाश नारायण को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य, जिला चिकित्सालय केकडी के चिकित्सक डॉ. अनुप को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य तथा कलेक्ट्रेट अजमेर के सहायक कर्मचारी श्री नेमीचन्द को राजकीय दायित्वों का उत्कृष्ठता से निर्वहन करने पर सम्मानित किया जाएगा।
वर्ष 2026 में डॉक्टरेट की मानद उपाधि, ग्लोरी ऑफ इण्डिया अवार्ड, साहित्य सम्मान एवं युवरानी महेन्द्र कौर राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता अलवर में तीन गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर सेवानिवृत्त पुष्पा क्षेत्रपाल, अन्र्तराष्ट्रीय खिलाड़ी सृष्टि अरोड़ा की निजी फिजियोथेरेपिस्ट एवं खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स की ऑफिशियल फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में सेवायें देने पर फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अदिति पाराशर, स्वयं नशे के जाल से मुक्त होकर अन्य लोगों को नशे की लत से मुक्ति हेतु प्रेरित कर रहे श्री रमेश चन्द को सम्मानित किया जाएगा।
शिक्षा, शोध, क्लिनिकल न्यूट्रिशन एवं जन स्वास्थ्य पोषण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए न्यूट्रीशन विशेषज्ञ डॉ. साक्षी पाठक, मिसेज इण्डिया 2026 का खिताब जीतने पर अजमेर की श्रीमती आकांक्षा चौधरी, क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए वार्ड 46 धोलाभाटा में सामूहिक स्नानघर के निर्माण हेतु स्वयं की 180 वर्गगज भूमि का समर्पण नगर निगम को करने पर समाजसेवी श्री कैलाश चंद तंवर एवं श्रीमती रमा तंवर को सम्मानित किया जाएगा।
विभिन्न सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में अहम भूमिका एवं योगदान के लिए ग्राम सेवा सहकारी समिति गेगल के व्यवस्थापक श्री सुखपाल सिहं रावत, पेंशनर कल्याण हेतु उल्लेखनीय कार्य करने पर राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा अरांई के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश सारण, अजमेर शहर एवं आसपास के गांवों में 40 हजार से ज्यादा बड़े वृक्ष लगाने पर ग्रीन आर्मी के सचिव कुंवर कुलदीप सिहं गहलोत, जतोई दरबार आश्रम के माध्यम से सेवा एवं गरीब एवं कमजोर परिवारों को मदद करने पर समाज सेवक श्री फतन दासजी, कच्ची बस्तियों में वस्त्र, राशन सामग्री एवं शिक्षण शुल्क उपलब्ध करवाकर समाज सेवा का कार्य के लिए समाज सेविका श्रीमती लक्ष्मी यादव को सम्मानित किया जाएगा।
शिक्षा, सामाजिक कार्य, खेलकूद के अन्तर्गत महाविद्यालय द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने पर दयानन्द कॉलेज अजमेर, खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने पर किशनगढ़ के छात्र श्री मौलिक पाटौदी, थारवानी एवं गुरनानी फाउण्डेशन के माध्यम से गरीबी उन्मूलन, गरीब बच्चाें को गुणवत्तपूर्ण शिक्षा एवं विधवाओं को सशक्त बनाने का कार्य करने पर श्री राजा डी थारवानी, गायन के क्षेत्र में विश्व के कई देशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर सुर साधना के गायक संगीतकार श्री विशाल माथुर, अद्भुत स्मरण शक्ति से इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने पर अजमेर की ह्दवी सिंघल को सम्मानित किया जाएगा।
निजी भूमि को राजकीय सामान्य चिकित्सालय पींसागन को दान कर सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर पीसांगन के श्री सुरेशचन्द कुमावत, श्रीमती नौरती देवी एवं श्रीमती रानू चंडालिया, स्वास्थ्य जागरूकता, महिला स्वास्थ्य पोषण आदि में सराहनीय कार्य कर चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर अजमेर की न्यूट्रिशन एडवाईजर डॉ. नंदिता, राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद में छात्र-छात्राओं का चयन करवाकर खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर शहीद अविनाश माहेश्वरी आदर्श विद्या निकेतन अजमेर के प्रधानाचार्य श्री राजेन्द्र सिंह को सम्मानित किया जाएगा।
मातृ शक्ति एवं महिला सामाजिक संगठनों में उल्लेखनीय कार्य करने पर समाज सेविका श्रीमती मंजू लालवानी, समाज सेवा हेतु उत्कृष्ठ कार्य करने पर सेवानिवृत्त सहायक कर्मचारी भगवती प्रसाद, पत्नी के निधन पर देहदान करवाया एवं स्वयं की मृत्यु उपरांत देहदान की घोषणा करने पर केकडी के भामाशाह श्री शांतिलाल द्विवेदी, पुत्र के ब्रेनडेड होने के पश्चात् उसकी लीवर एवं किडनी का दान करने पर केकडी के भामाशाह श्री जवानराम गुर्जर, पिछले 3 वर्षो से 140 दिव्यांग, मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं वृद्वजनों की निःस्वार्थ, निःशुल्क सेवा प्रदान करने पर केकडी के आश्रम संचालक श्री बाबुलाल मीणा एवं दीपिका प्रजापति को सम्मानित किया जाएगा।
मोक्षधाम व आसपास क्षेत्र से कई वर्षो से सामाजिक कार्य, पेड पौधे लगाना एवं संरक्षण करने पर संत निरंकारी चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अशोक, सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने पर छछूंदरा के समाजसेवी श्री हरलाल गुर्जर, सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने पर भिनाय के समाजसेवी श्री देवेन्द्र शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वयं के ट्रेक्टर मय ट्रॉली व चालक लगाकर घर-घर कचरा संग्रहण एवं साफ-सफाई तथा पौधारोपण सहित समाज हित में उत्कृष्ठ कार्य करने पर श्री निम्बार्कतीर्थ के श्री सर्वेश ओझा को सम्मानित किया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी ध्वजारोहण
अजमेर, 14 अगस्त। स्वाधीनता दिवस 2026 का मुख्य जिला स्तरीय समारोह शनिवार 15 अगस्त को पुलिस लाईन मैदान में प्रातः 9.05 बजे होगा। यहां उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ध्वजारोहण करेंगी। समारोह स्थल में आमजन के लिए भी स्थान आरक्षित किया गया है। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने अधिकतम व्यक्तियों से सहभागिता निभाने का आह्वान किया है।