संतरागाछी-अजमेर – संतरागाछी रेलसेवा के टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन

रेलवे द्वारा संतरागाछी-अजमेर – संतरागाछी रेलसेवा के टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 18009, संतरागाछी- अजमेर रेलसेवा दिनांक 30 अक्टूबर 2026 से संतरागाछी के स्थान पर शालीमार से 12:40 बजे प्रस्थान कर संतरागाछी स्टेशन पर 12:58 आगमन व 13:00 बजे प्रस्थान कर निर्धारित समय पर अजमेर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18010, अजमेर- संतरागाछी रेलसेवा जो दिनांक 1 नवंबर 2026 से अजमेर से निर्धारित समय प्रस्थान करेगी वह संतरागाछी स्टेशन पर 14:30 आगमन व 14:32 बजे प्रस्थान कर 15:00 बजे शालीमार पहुंचेगी।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!